लखनऊ, 12 फरवरी 2026।
गायत्री ज्ञान मंदिर, इंदिरा नगर, लखनऊ द्वारा संचालित विचार क्रांति ज्ञान यज्ञ अभियान के अंतर्गत “होली श्राइन इंटर कॉलेज, मानस विहार, इंदिरा नगर, लखनऊ” के केंद्रीय पुस्तकालय में 457वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना का समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।


इस अवसर पर पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित संपूर्ण 79 खंडों के ऋषि वाङ्मय की स्थापना की गई। यह साहित्य गायत्री परिवार के सक्रिय कार्यकर्ता श्री नितिन पाण्डेय एवं श्रीमती शोभिता पाण्डेय द्वारा अपने पूज्य माता-पिता श्रीमती सुमन पाण्डेय तथा श्री डी. एस. पाण्डेय के पचासवें वैवाहिक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संस्थान को समर्पित किया गया।


इस अवसर पर संस्थान के समस्त छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को ‘अखण्ड ज्योति’ (हिंदी) पत्रिका भी प्रदान की गई, जिससे नैतिक, आध्यात्मिक एवं चारित्रिक विकास की प्रेरणा प्राप्त हो सके।
वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक श्री उमानंद शर्मा ने अपने संबोधन में कहा, “ऋषि का सद्साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है। यह साहित्य मनुष्य को चरित्रवान, संस्कारित एवं उत्तरदायी नागरिक बनने की दिशा प्रदान करता है।”
डॉ. नीलम गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में मूल्याधारित शिक्षा की आवश्यकता अत्यंत महत्वपूर्ण है और युगऋषि का साहित्य इस दिशा में मार्गदर्शक सिद्ध होगा।


संस्थान की निदेशिका श्रीमती उषा शंकर (नानी मैम) ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी एवं संस्कृत विभागाध्यक्ष श्री पी. के. पाण्डेय द्वारा किया गया।
इस अवसर पर गायत्री ज्ञान मंदिर के प्रतिनिधि श्री उमानंद शर्मा, श्री देवेंद्र सिंह, डॉ. नीलम गुप्ता, श्रीमती सुमन पाण्डेय, कार्यकारी निदेशिका श्रीमती उज्ज्वला शंकर, प्रबंधक श्री भानु प्रताप, प्रधानाचार्या छाया अस्थाना सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
यह समारोह केवल साहित्य स्थापना तक सीमित नहीं रहा, अपितु नैतिक जागरण, सांस्कृतिक चेतना और मूल्यपरक शिक्षा की दिशा में एक सार्थक पहल के रूप में स्मरणीय बना।
ब्यूरो प्रमुख
Gujarat Pravasi News, अहमदाबाद
🌐 www.gujaratpravasi.co


2 Comments
QQ88 là nền tảng giải trí trực tuyến uy tín, tối ưu tốc độ truy cập, giao diện mượt và mang lại trải nghiệm ổn định cho người dùng.
QQ88 mang đến cổng truy cập giải trí online hiện đại, giao diện thân thiện và vận hành mượt mà trên nhiều thiết bị.