मथुरा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना मगोर्रा पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी गोवर्धन के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी हरीश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो वाहन चोरों को चोरी की दो मोटरसाइकिलों सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर थाना मगोर्रा पुलिस टीम ने 15 मई 2026 की रात लगभग 11:55 बजे आजल जाने वाले मार्ग के पास थाना क्षेत्र मगोर्रा से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विष्णु पुत्र ताराचंद निवासी ग्राम बछगांव थाना मगोर्रा जनपद मथुरा उम्र 24 वर्ष तथा पवन पुत्र महेंद्र सिंह निवासी नगला बाघा थाना कुम्हेर जनपद डींग, राजस्थान उम्र लगभग 26 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पहली मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर आरजे-05 बीसी-4823 तथा चेसिस नंबर एमबीएलएचएडब्ल्यू476एसएचएल52384 है, जो थाना मगोर्रा में दर्ज मुकदमा संख्या 152/2026 से संबंधित बताई गई है। दूसरी मोटरसाइकिल यूपी-85 सीसी-4423 है, जिसका चेसिस नंबर एमबीएलएचएडब्ल्यू111एनएचएफबी6000 है। इस संबंध में थाना कोतवाली मथुरा में मुकदमा संख्या 360/2026 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज है।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अभियुक्त विष्णु का आपराधिक इतिहास
- मुकदमा संख्या 210/2025 धारा 191(2), 191(3), 115(2), 125, 351(2) बीएनएस थाना मगोर्रा
- मुकदमा संख्या 169/2018 धारा 363, 366, 354 भादवि एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट थाना मगोर्रा
- मुकदमा संख्या 203/2019 धारा 323, 504, 506 भादवि एवं एससी/एसटी एक्ट थाना मगोर्रा
- मुकदमा संख्या 152/2026 धारा 303(2), 317(2), 317(5) बीएनएस थाना मगोर्रा
- मुकदमा संख्या 360/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना मगोर्रा
अभियुक्त पवन का आपराधिक इतिहास
- मुकदमा संख्या 152/2026 धारा 303(2), 317(2), 317(5) बीएनएस थाना मगोर्रा
- मुकदमा संख्या 360/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना मगोर्रा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- थाना प्रभारी हरीश चौधरी
- उपनिरीक्षक प्रशांत शर्मा
- उपनिरीक्षक अंकित कुमार
- मुख्य आरक्षी सुखवीर सिंह
- आरक्षी नवीन कुमार
- रिजर्व आरक्षी वैभव कुमार
मथुरा पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान के चलते वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में सफलता मिल रही है। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
रिपोर्ट: प्रेम सिंह कुंतल
गुजरात प्रवासी न्यूज़, मथुरा


1 Comment
You’re so awesome! I don’t believe I have read a single thing like that before. So great to find someone with some original thoughts on this topic. Really.. thank you for starting this up. This website is something that is needed on the internet, someone with a little originality!