कानपुर देहात। ब्यूरो चीफ: किशोर मोहन गुप्ता | गुजरात प्रवासी न्यूज़
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं भारत सरकार में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का शनिवार को कानपुर देहात आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार एवं भव्य स्वागत किया गया। रायपुर सीमा पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल तथा जिला अध्यक्ष रेणुका सचान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अकबरपुर के गांधी नगर स्थित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व संघ चालक रज्जन लाल मिश्र एवं प्रबुद्ध वर्ग के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है और सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य भाजपा कार्यकर्ता कर रहे हैं।
इसके पश्चात भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पदाधिकारी परिचय एवं संगठनात्मक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं और संगठन की मजबूती आपसी समन्वय, संवाद तथा सम्मान से ही संभव है। उन्होंने पूर्व जिला अध्यक्षों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभवों का लाभ लेने पर भी बल दिया।
पंकज चौधरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संगठन ने उन्हें सौंपी है, लेकिन यह जिम्मेदारी तभी सफल होगी जब सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन के कार्यों में जुटेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है और सभी को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद और खींचतान समाप्त कर एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर सभी को अभी से जुट जाना चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष ने “मोदी सरकार के 12 वर्ष” पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे जनसंपर्क एवं जनकल्याण अभियानों की समीक्षा भी की। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दें तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें। साथ ही प्रबुद्ध वर्ग संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने का कार्य करें।
उन्होंने आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए मंडल स्तर तक योग शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जनकल्याण शिविरों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने पंकज चौधरी को हनुमान जी की गदा भेंट कर सम्मानित किया। वहीं जिला महामंत्री सत्यम सिंह चौहान एवं जिला उपाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सेंगर ने उन्हें 51 किलो की विशाल माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिला अध्यक्ष रेणुका सचान, जिला प्रभारी अशोक राजपूत, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधायक पूनम शंखवार, एमएलसी अविनाश सिंह चौहान, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी, अनिल शुक्ला, वारसी, भानु वर्मा, बबलू शुक्ला, सत्यम सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




6 Comments
Gần đây mình hay đọc nội dung tại https://fly88.co.com/, thấy cập nhật khá nhanh.
отследить номер телефона [url=http://kak-najti-cheloveka-po-nomeru-telefona-2.ru]отследить номер телефона[/url]
20 million aed Flats for Sale in Dubai
Site https://razgovory.forumotion.com/t2725-topic#5296
Этот текст представляет собой обзор свежих данных и исследований в области медицины. Он призван помочь читателям понять, как научные достижения влияют на лечение, диагностику и общее состояние системы здравоохранения.
Продолжить чтение – [url=http://www.pw-info.ru/mixon/kvalificirovannoe-lechenie-pivnogo-alkogolizma-v-tveri/]наркологическая клиника в твери[/url]
dnl properties dubai Emaar Properties for Sale