गुजरात प्रवासी न्यूज
बड़वानी (मध्य प्रदेश)
बड़वानी में आज कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने राजपुर विकासखंड के अंतर्गत चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) कार्य का अचानक स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर पलसूद स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय पहुँचीं, जहाँ मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने उपस्थित बीएलओ एवं सुपरवाइजर से गणना पत्रक के वितरण और उसके बाद BLO ऐप पर डिजिटलाइजेशन की रफ्तार को और तेज़ करने के सख्त निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि मतदाता सूची के इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट कार्ययोजना, दैनिक मॉनिटरिंग, और लक्ष्य समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश जारी किए, ताकि SIR-2026 की प्रक्रिया समय पर एवं सटीकता के साथ पूरी की जा सके।
रिपोर्टर — पंकज कुमार गुप्ता
जिला — जालौन (उरई), उत्तर प्रदेश
चैनल — गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद
www.gujaratpravasi.com
Cont..8141022666


3 Comments
thc relaxation gummies crafted for calm balance
Yo I went ahead and got 777sxgame! What do you’ll like about it? I’m curious. Take a look! 777sxgame
Một trong những yếu tố quan trọng nhất để đánh giá uy tín của một nhà cái trực tuyến là các giấy phép hoạt động. 66b mới nhất tự hào sở hữu các giấy phép do các tổ chức có thẩm quyền cấp, đảm bảo tính hợp pháp và minh bạch trong mọi hoạt động của mình.