कानपुर नगर पुलिस लाइन में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राज्यपाल महोदया श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने पुलिस परिवार की बालिकाओं के लिए एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया।
अभियान के पहले चरण में 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग की 300 बालिकाओं में से 150 को निःशुल्क टीका लगाया गया।
राज्यपाल ने कहा कि—“सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए यह टीकाकरण बेहद अहम है और इसे पूरे प्रदेश में व्यापक गति दी जाएगी।”
इस मौके पर पुलिस आयुक्त श्री अखिल कुमार को इस सराहनीय पहल के लिए प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में कानपुर नगर प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी, रीजेंसी हॉस्पिटल की टीम और बड़ी संख्या में पुलिस परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
राज्यपाल ने इस अभियान को महिलाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए मील का पत्थर बताया।
इस प्रकार, उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया यह अभियान महिलाओं को गंभीर बीमारियों से बचाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
कानपुर से गुजरात प्रवासी न्यूज़ के लिए रिपोर्ट — पंकज कुमार गुप्ता, जिला जालौन, उरई।