गुजरात प्रवासी न्यूज – अहमदाबाद
📍 मथुरा, उत्तर प्रदेश | 19 सितम्बर 2025
थाना राया पुलिस ने अवैध शस्त्र रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर 19 सितम्बर की रात लगभग 9:40 बजे सादाबाद रोड स्थित सारस गांव पार नई कॉलोनी से प्रेमवीर पुत्र भगवान सिंह निवासी पचावर, थाना महावन (उम्र लगभग 28 वर्ष) को पकड़ा गया।
आरोपी के पास से पुलिस ने 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। इस मामले में थाना राया पर मुकदमा संख्या 347/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
🔹 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में –
➡️ उपनिरीक्षक राहुल कुमार
➡️ उपनिरीक्षक शिवमंत सिंह
➡️ हेड कांस्टेबल अनीश कुमार शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ इसी प्रकार की सख्त कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
चैनल हेड – राहुल शर्मा
गुजरात प्रवासी न्यूज, मथुरा – अहमदाबाद