जालौन (उरई), उत्तर प्रदेश:
शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर थाना फीलखाना क्षेत्र स्थित S.N. SEN B.V.P.G. कॉलेज में Mission Shakti 5 के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त श्री अखिल कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।
इस अवसर पर लगभग 100 से 150 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति छात्राओं को जागरूक करना था। पुलिस आयुक्त महोदय ने बताया कि प्रदेश के सभी थानों में Mission Shakti केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जो महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित होंगे।
श्री अखिल कुमार ने छात्राओं को निर्भीक होकर अपने अधिकारों के लिए खड़े होने और समाज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्त होना समाज की प्रगति का आधार है।
यह कार्यक्रम यूपी पुलिस द्वारा संचालित Mission Shakti अभियान की एक कड़ी है, जिसका उद्देश्य प्रदेश में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को एक नई दिशा देना है।
रिपोर्ट: पंकज कुमार गुप्ता
जिला: जालौन, उरई
राज्य: उत्तर प्रदेश
चैनल: गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद