मथुरा से इस वक्त की बड़ी खबर…
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित स्वच्छता वाटिका में आज महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर रामायण का अखंड पाठ आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पार्चन कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया और दोनों महान विभूतियों को नमन करते हुए कहा —
“सत्य, धर्म और अहिंसा जैसे आदर्श ही समाज की असली शक्ति हैं।”
कलेक्ट्रेट की स्वच्छता वाटिका में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में
तहसील महावन ग्राम हबीबपुर के श्री कमल शास्त्री जी द्वारा
महर्षि वाल्मीकि कृत रामायण का अखंड पाठ किया गया।
जिलाधिकारी समेत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे भाव और मनोयोग से रामायण पाठ को सुना।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने इस अवसर पर कहा कि
महर्षि वाल्मीकि जी संस्कृत साहित्य के प्रथम महाकवि हैं —
जिन्होंने भगवान श्री राम के आदर्शों पर आधारित रामायण की रचना की।
उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन यह सिखाता है कि
मानव जीवन में परिवर्तन संभव है,
और अपने कर्मों के माध्यम से महानता प्राप्त की जा सकती है।
वाल्मीकि जी की रामायण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं,
बल्कि एक जीवन दर्शन है,
जो हमें धर्म, नैतिकता और मानवता का मार्ग दिखाती है।
महर्षि वाल्मीकि जी के उपदेश —
सत्य, धर्म, अहिंसा और मानव कल्याण पर आधारित रहे हैं।
इसी भावना को आत्मसात करने का संदेश आज के आयोजन के माध्यम से दिया गया।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह,
अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अमरेश कुमार,
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. पंकज कुमार वर्मा,
अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार,
नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार,
अपर नगर मजिस्ट्रेट वृन्दावन राजकुमार चौधरी,
डिप्टी कलेक्टर ऊषा सिंह और नरेंद्र यादव,
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा धीरेन्द्र प्रताप सिंह,
नाज़िर डी.के. बागला,
प्रभात माहेश्वरी सहित अनेक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
मथुरा से — कु. सोनम, गुजरात प्रवासी न्यूज़।
1 Comment
**mind vault**
mind vault is a premium cognitive support formula created for adults 45+. It’s thoughtfully designed to help maintain clear thinking