टीकमगढ़ | मध्य प्रदेश — खास खबर
जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन टीकमगढ़ के सहयोग से शा. आईटीआई शनि मंदिर के पास, जतारा रोड, टीकमगढ़ में 22 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से युवा संगम / रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
यह रोजगार मेला टीकमगढ़ जिले के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर साबित होगा, जहां निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए सीधे साक्षात्कार लिए जाएंगे। चयनित युवाओं को उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर रोजगार प्रदान किया जाएगा।
रोजगार मेले में टीकमगढ़ जिले के समस्त बेरोजगार युवक-युवतियां अपने सभी शैक्षणिक व तकनीकी प्रमाण पत्र, समग्र आईडी सहित उपस्थित होकर देश व प्रदेश की जानी-मानी निजी कंपनियों में नौकरी प्राप्त करने का अवसर ले सकते हैं।
प्रशासन ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा मिल सके और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
रिपोर्ट: पंकज गुप्ता
जिला: जालौन, उरई
राज्य: उत्तर प्रदेश
चैनल: गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद


1 Comment
**finessa**
Finessa is a natural supplement made to support healthy digestion, improve metabolism, and help you achieve a flatter belly.