नोएडा।
भारत के प्रथम ग्रीनफील्ड स्मार्ट औद्योगिक नगर धोलेरा विशेष निवेश क्षेत्र (Dholera SIR) के सतत, हरित एवं स्मार्ट विकास को लेकर नोएडा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नेस्टोरिया ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन सिंह तोमर एवं उनकी टीम के साथ डॉ. रघुराज प्रताप सिंह (पीपल मैन ऑफ इंडिया) के मध्य औपचारिक रूप से एक रणनीतिक साझेदारी का शुभारंभ किया गया।
यह साझेदारी धोलेरा एसआईआर को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय निवेश मानचित्र पर एक हरित, स्मार्ट तथा पर्यावरण-अनुकूल आदर्श नगर के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल मानी जा रही है। बैठक के दौरान स्मार्ट सिटी अवसंरचना, हरित रियल एस्टेट, हरित गतिशीलता (ग्रीन मोबिलिटी), पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा सामाजिक दायित्व जैसे विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर पौधारोपण एवं पौधा भेंट के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि धोलेरा एसआईआर का विकास केवल औद्योगिक अथवा व्यावसायिक नहीं होगा, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और भावी पीढ़ियों के प्रति उत्तरदायित्व के साथ किया जाएगा।
डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने कहा—
“धोलेरा एसआईआर भारत के भविष्य का नगर है। नेस्टोरिया ग्रुप के साथ यह साझेदारी विकास और पर्यावरण के संतुलन का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करेगी।”
वहीं नेस्टोरिया ग्रुप के सीईओ मोहन सिंह तोमर ने कहा—
“धोलेरा एसआईआर में हरित एवं स्मार्ट विकास को लेकर पीपल मैन के साथ सहयोग हमारे दृष्टिकोण को और सुदृढ़ करता है। यह साझेदारी निवेशकों, समाज और पर्यावरण—तीनों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।”
बताया गया कि यह साझेदारी आने वाले समय में धोलेरा एसआईआर से जुड़े बड़े निवेश, आधुनिक अवसंरचना, हरित परियोजनाओं तथा सामाजिक पहलों को गति प्रदान करेगी।
रिपोर्ट: पंकज कुमार गुप्ता
जनपद: जालौन, उरई
राज्य: उत्तर प्रदेश
चैनल: गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद


