भगवानपुर (हरिद्वार)। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज सिकंदरपुर भैंसवाल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य के निर्देशन में किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि अभिषेक राकेश तथा विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अभिषेक शुक्ला, राव फरमूद एवं डॉ. अब्बल सहगल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों को शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रगति प्रतिवेदन
मंच संचालन शिक्षक विश्वास कुमार एवं संदीप कुमार द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य भीकम सिंह ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। खंड शिक्षा अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने अपने संबोधन में अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बोर्ड परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
छात्रों को किया गया सम्मानित
विद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में शिक्षक अश्विनी कुमार ने सभी आगंतुकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।
उपस्थित गणमान्य लोग
कार्यक्रम में शिक्षक अश्विनी कुमार, कल्पना बड़थ्वाल, विश्वास कुमार, मोहनराज कन्याल, सुशील कुमार सैनी, देवीपाल सिंह, मनोज कुमार शर्मा, महेंद्र सिंह राणा, अजय कुमार शर्मा, शिवानी प्रकाश, प्रीति भारद्वाज सहित कार्यालय कर्मचारी जितेन्द्र कुमार हलदर, कल्पना देवी, आनंद सिंह नेगी, अंकुर मिश्रा उपस्थित रहे। साथ ही पीटीए अध्यक्ष राव असलम, एसएमसी अध्यक्ष संजय धीमान, डॉ. प्रशांत सहगल, देशराज, सोनू एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
रिपोर्ट: विश्वास कुमार
न्यूज़ पोर्टल: गुजरात प्रवासी न्यूज़
जनपद: हरिद्वार








1 Comment
QQ88 cung cấp cổng truy cập giải trí online hiện đại, vận hành liền mạch, hỗ trợ đa thiết bị và dễ sử dụng.