मथुरा से रिपोर्ट – गुजरात प्रवासी न्यूज़
मथुरा। शहर के पुष्पांजलि स्थित भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के स्वागत समारोह एवं कार्यकर्ता परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे सभागार में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।
बैठक का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत कर उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए पार्टी कीनीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि संगठन अनुशासन, समर्पण और आपसी समन्वय से ही मजबूत होता है। साथ ही कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी, आकाश चौधरी, अमन ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी, मुकेश वार्ष्णेय, मनीषा पाराशर, मुदिता शर्मा, भगत सिंह जादौन, देवेंद्र शर्मा, भानु प्रताप सिंह, अनिल चौधरी, कमल वार्ष्णेय, जगमोहन पाठक, सुरेश तरकर, ज्ञानेन्द्र सिंह, विक्रम सिंह, नारायण पांडे सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट: गुजरात प्रवासी न्यूज़, मथुरा
चैनल हेड: राहुल शर्मा

