ग्राम मखना देहिया, गोवर्धन तहसील
गोवर्धन तहसील क्षेत्र के ग्राम मखना देहिया में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में विधिवत समापन हुआ। कथा के दौरान श्रद्धालुओं को भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का अनुपम संदेश प्राप्त हुआ।


कथावाचक आचार्य श्री पूरन चंद जी महाराज ने श्रीमद्भागवत के विविध प्रसंगों का सरल, सरस और भावपूर्ण वर्णन करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि सच्ची भक्ति से ही जीवन में शांति, सद्भाव और सकारात्मकता का संचार होता है।
कथा के क्रम में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएँ, भक्त प्रह्लाद, ध्रुव चरित्र तथा गोवर्धन लीला सहित अनेक प्रेरक प्रसंगों का सुंदर वर्णन किया गया। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण हेतु उपस्थित रहे, जिससे पूरे ग्राम में आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।


समापन अवसर पर हवन-पूजन, महाआरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित अतिथियों का आयोजकों द्वारा स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।
रिपोर्ट: प्रेम सिंह कुंतल
चैनल: गुजरात प्रवासी न्यूज़, मथुरा

