मथुरा से राहुल शर्मा, गुजरात प्रवासी न्यूज़
वृंदावन के होटल रॉयल भारती में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी, जिला एवं महानगर मथुरा की संयुक्त संगठनात्मक बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई।
बैठक का शुभारंभ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, जिला प्रभारी व विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया, प्रदेश उपाध्यक्ष बजबहादुर सिंह, बृज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य, विधायक श्री कांत शर्मा, जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे तथा महानगर अध्यक्ष हरीशंकर राजू यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बृज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य ने की।
संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह का संबोधन – “मजबूत बूथ ही मजबूत विजय का आधार”
मुख्य अतिथि धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा का सबसे बड़ा बल उसका संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं।
उन्होंने बूथ सशक्तिकरण पर विशेष जोर देते हुए कहा—
“हर कार्यकर्ता अपने बूथ पर सक्रिय रहे, जनता से निरंतर संवाद बढ़ाए और संगठन की योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाए।”
धर्मपाल सिंह ने मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा करते हुए कहा—
-
त्रुटिहीन मतदाता सूची लोकतंत्र की नींव है।
-
SIR औपचारिकता नहीं, बल्कि चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता का मूल है।
-
प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम शामिल हो और कोई बोगस नाम न रहे, यह सुनिश्चित करना आवश्यक है।
उन्होंने वॉर रूम की तकनीकी व्यवस्था, निगरानी, टीमवर्क और बूथ स्तर पर BLA-1, BLA-2 और बूथ प्रवासी के समन्वय को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे का उद्बोधन
निर्भय पांडे ने उपस्थित पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा
“मथुरा का प्रत्येक कार्यकर्ता 2025-26 के अभियानों को शत-प्रतिशत सफलता दिलाने को संकल्पित है।”
उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय व प्रांतीय नेतृत्व के मार्गदर्शन से मथुरा संगठन नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है।
महानगर अध्यक्ष हरीशंकर राजू यादव का बयान
उन्होंने कहा कि—
“संगठन की मजबूती ही सफलता का मूल आधार है। भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र, संगठन और समाज हित में समर्पित भाव से कार्य करता है।”
उन्होंने कार्यकर्ताओं की एकजुटता और अनुशासन को भाजपा की पहचान बताया।
कार्यक्रम में गर्मजोशी से स्वागत
भाजपा कार्यकर्ताओं ने वृंदावन कट पर अतिथियों का स्मृति चिन्ह और दुपट्टा उड़ाकर स्वागत किया।
मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने आयोजन का सफल संचालन किया।
प्रमुख उपस्थित नेता एवं पदाधिकारी
इस अवसर पर कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे —
आलोक गुप्ता, विधायक मेघश्याम सिंह, विधायक राजेश चौधरी, MLC ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, धर्मवीर अग्रवाल, पवन हिंडोल, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, सुरेंद्र प्रधान, रामकिशन पाठक, चंद्रपाल कुंतल, योगेश आभा, नितिन चतुर्वेदी, अमित पाठक, वीरपाल सिंह, रजत वाल्मीकि, संजय शर्मा, हरिओम शर्मा, ज्ञानेंद्र राणा, नीतू सक्सेना, मनीषा पाराशर, अजय परखम, राकेश तोमर सहित सभी मंडल अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट — राहुल शर्मा, गुजरात प्रवासी न्यूज़






2 Comments
Hey I was browsing for juan365login and the page loaded nice and fast! Not something you can say about all websites these days, LOL Get in and create your account here juan365login
Heard 33winvvip’s got a good VIP program, if you’re into that sort of thing. High rollers might like it. Otherwise, standard online betting. Give it a go: 33winvvip