रुड़की, हरिद्वार (उत्तराखंड)।
Indian Institute of Technology Roorkee परिसर स्थित मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में एनसीसी के वरिष्ठ स्कन्ध कैडेट्स के लिए “सी” प्रमाण पत्र की प्रयोगात्मक परीक्षा का भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण परीक्षा में लगभग 731 एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया।
वाहिनी के प्रशिक्षण अधीक्षक रवि कपूर ने बताया कि परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता और अनुशासन के साथ संपन्न कराया गया। परीक्षा का संचालन कर्नल वीरेंद्र नेगी एवं लेफ्टिनेंट कर्नल वीरेंद्र चौहान के निर्देशन में किया गया, जिनके नेतृत्व में पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई।
इन विषयों पर हुआ मूल्यांकन
प्रयोगात्मक परीक्षा में कैडेट्स से निम्नलिखित विषयों पर परीक्षण लिया गया—
-
ड्रिल (परेड एवं अनुशासन प्रदर्शन)
-
मैप रीडिंग (मानचित्र अध्ययन)
-
वेपन ट्रेनिंग (हथियार संचालन)
-
फील्ड क्राफ्ट एवं बैटल क्राफ्ट
-
करेंट अफेयर्स
परीक्षा के दौरान कैडेट्स ने उत्कृष्ट अनुशासन और समर्पण का परिचय दिया।
परीक्षा का औचक निरीक्षण करने पहुंचे National Cadet Corps ग्रुप मुख्यालय, रुड़की के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर प्रभात भंडारी ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं को नेतृत्व, अनुशासन और सेवा भावना की शिक्षा देता है। उन्होंने कहा कि संगठन में ऐसे युवाओं का चयन आवश्यक है जो मानसिक, शारीरिक एवं बौद्धिक रूप से सशक्त हों तथा देश के प्रति समर्पित हों।
आयोजन में रहे ये अधिकारी उपस्थित
परीक्षा के सफल संचालन में मेजर (डॉ.) गौतम वीर, लेफ्टिनेंट (डॉ.) इंदरदीप सिंह, लेफ्टिनेंट (डॉ.) अपर्णा शर्मा, लेफ्टिनेंट एस.एस. नपलच्याल, सूबेदार सुभाष चंद्रा, सूबेदार सुनील सिंह, सूबेदार राजेश कुमार, बीएचएम केशवानंद, हवलदार दीपक, हवलदार सुरजीत सिंह तथा डीईओ संदीप बुड़ाकोटी सहित अन्य अधिकारीगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ तथा अधिकारियों ने सभी कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रिपोर्ट: सह संपादक डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी
गुजरात प्रवासी न्यूज, हरिद्वार



