रुड़की, हरिद्वार (उत्तराखंड) | विशेष रिपोर्ट
समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत पूर्व प्राथमिक शिक्षा में National Education Policy 2020 (एनईपी 2020) की अनुशंसाओं को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रुड़की (डाइट) में कोलोकेटेड आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के लिए उत्तरा मॉड्यूल पर आधारित द्वितीय चरण का पाँच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस प्रशिक्षण में बहादराबाद एवं खानपुर ब्लॉक की कुल 35 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।
आंगनवाड़ी की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण
डाइट प्राचार्य मेराज अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि एनईपी 2020 ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका को शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक महत्वपूर्ण बना दिया है। अब उनका दायित्व केवल पोषण तक सीमित नहीं, बल्कि देश की नींव को प्रारंभिक शिक्षा के माध्यम से सुदृढ़ बनाना भी है। उन्होंने बताया कि अधिकांश आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां स्नातक एवं परास्नातक शिक्षित हैं, जो शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देंगी।
बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान पर जोर
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सरस्वती पुंडीर ने बताया कि पाँच दिवसीय प्रशिक्षण में बाल मनोविज्ञान को केंद्र में रखते हुए प्रारंभिक साक्षरता के सातों घटकों एवं संख्या पूर्व अवधारणाओं पर आधारित गतिविधियों तथा एलटीएम (लर्निंग टीचिंग मटेरियल) का निर्माण कराया गया।
सह-समन्वयक डॉ. अनीता नेगी ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों के बुनियादी विकास के लिए निर्धारित लक्ष्यों और आयामों को व्यवहारिक रूप देने का माध्यम है।
समूह प्रस्तुतियों ने बढ़ाया उत्साह
प्रशिक्षण के दौरान सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने समूहवार सुंदर प्रस्तुतिकरण दिए। बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान परआधारित रोचक गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया। प्रतिभागियों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को वे अपने-अपने केंद्रों तक प्रभावी रूप से पहुँचाएँगी और धरातल पर उसका सकारात्मक परिणाम दिखाई देगा।
इस अवसर पर संदर्भदाता विमल सैनी, मूर्ति, कविता, सीमा, शरणजीत, संगीता, सुलेखा, ललिता, ममता, रितेश, दीपा, सुषमा सहित अन्य उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी
उप संपादक, गुजरात प्रवासी न्यूज, हरिद्वार




4 Comments
QQ88 media LÀ Trang chủ CÁ CƯỢC UY TÍN CỦA NHÀ CÁI QQ88. mang đến casino, bắn cá, nổ hũ, đá gà…
нажмите здесь [url=https://motifri.com/]kraken актуальные ссылки[/url]
QQ88 là nhà cái trực tuyến chuyên cung cấp các sản phẩm cá cược đa dạng như Thể Thao, Casino Live, Nổ Hũ, Bắn Cá, Đá Gà và Xổ Số trực tuyến. Nền tảng được đầu tư công nghệ hiện đại, tối ưu tốc độ truy cập và bảo mật thông tin người chơi, mang đến trải nghiệm giải trí ổn định trên cả PC lẫn Mobile.
QQ88 là nhà cái cá cược trực tuyến cung cấp hệ sinh thái giải trí toàn diện gồm Cá cược Thể Thao, Casino Live, Slot Game (Nổ Hũ), Bắn Cá, Đá Gà và Xổ Số online.