रिपोर्ट | गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद
कानपुर नगर। पवित्र पर्व ईद-उल-फितर के अवसर पर कानपुर नगर में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के पुख्ता इंतजामों के बीच सभी ईदगाहों एवं मस्जिदों में नमाज अदा की गई। पूरे जनपद में त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक सम्पन्नहुआ।
मुख्य ईदगाह में आयोजित नमाज के दौरान पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा उपस्थित रहे। इस अवसर पर अधिकारियों ने नमाजियों से मुलाकात कर उन्हें ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
त्योहार को ध्यान में रखते हुए पूरे शहर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और लगातार निगरानी रखी गई।
पुलिस प्रशासन द्वारा ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को मुस्तैदी, सतर्कता और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए थे।
प्रशासन और पुलिस की सजगता के चलते कानपुर नगर में ईद-उल-फितर का पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित और उल्लासपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।
रिपोर्ट: गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद
चैनल हेड: पंकज कुमार गुप्ता

