करमा (सोनभद्र) | खास खबर
ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और किसानों को सीधा बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत ग्राम स्तर पर वृहद समूह बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से यह घोषणा की गई कि लक्ष्मी गणेश आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह के नेतृत्व में ‘तेजस्वी किसान मार्ट’ का औपचारिक शुभारंभ 16 दिसंबर को किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता प्रियंका देवी ने की, जबकि संचालन आराधना मौर्या (कोषाध्यक्ष) द्वारा किया गया। इस अवसर पर सचिव अनीता देवी, समूह सखी सीता देवी सहित समूह की अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
बैठक में ब्लॉक प्रबंधक जगदीश कुमार, ई. प्रकाश पाण्डेय (तेजस्वी संगठन न्यास) एवं संतोष कुमार (पंचायत मित्र) की गरिमामयी उपस्थिति रही। वक्ताओं ने कहा कि तेजस्वी किसान मार्ट ग्रामीण महिलाओं और किसानों के लिए स्थायी एवं सशक्त बाजार मंच सिद्ध होगा।
इस अवसर पर उजागर प्रेरणा संकुल संघ (सरंगा क्लस्टर) की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। संकुल संघ की अध्यक्ष गीता देवी एवं कोषाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने इसे महिला स्वयं सहायता समूहों की आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता के लिए एक उपयोगी पहल बताया।
बैठक में जानकारी दी गई कि तेजस्वी किसान मार्ट के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों एवं स्थानीय किसानों द्वारा उत्पादित कृषि उत्पाद, खाद्य प्रसंस्कृत सामग्री, हस्तनिर्मित वस्तुएं एवं अन्य स्थानीय उत्पादों की सीधी बिक्री की जाएगी। इससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी, उत्पादकों को उचित मूल्य मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
लक्ष्मी गणेश आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से अध्यक्ष प्रियंका देवी, सचिव अनीता देवी, कोषाध्यक्ष आराधना मौर्या सहित सभी सदस्य — खुशबू देवी, श्वेता तिवारी, सरिता, अंजना कुमारी, रेशमा देवी, सविता देवी एवं प्रिया — ने एकजुट होकर किसान मार्ट को सफल बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 16 दिसंबर को होने वाले शुभारंभ कार्यक्रम को जनभागीदारी के साथ भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे ग्रामीण विकास, महिला आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।
रिपोर्ट: पंकज कुमार गुप्ता
जिला: जालौन, उरई
राज्य: उत्तर प्रदेश
चैनल: गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद



3 Comments
Tham gia QQ88 để khám phá casino live, thể thao, slot nổ hũ, bắn cá đổi thưởng cùng hàng loạt khuyến mãi độc quyền mỗi ngày.
Hey, seen phfum mentioned around, checked it out. Seems legit for what it is. Easy to navigate. Dive in and see at phfum.
E aí, pessoal! Entrar no cassino usando Pix no cassinopixbet.org é super fácil e rápido. O login é tranquilo e a interface é bem intuitiva. Já fiz uns depósitos por lá e não tive problema nenhum. Se liga: cassino pix login