उरई, जिला जालौन (उत्तर प्रदेश)
उरई। उत्तर प्रदेश के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और विकास यात्रा को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से ‘उत्तर प्रदेश दिवस–2026’ का त्रिदिवसीय आयोजन जनपद जालौन में 24 से 26 जनवरी 2026 तक भव्य रूप से किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आयोजन की विस्तृत रूपरेखा तय की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि इस वर्ष उत्तर प्रदेश दिवस का मुख्य आयोजन राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई के परिसर में आयोजित किया जाएगा। त्रिदिवसीय उत्सव के दौरान जनपद स्तरीय सांस्कृतिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं विकासपरक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित होगी। सभी कार्यक्रमों की केंद्रीय थीम ‘विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित भारत’ रहेगी, जिसके माध्यम से प्रदेश की प्रगति, नवाचार, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया जाएगा।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों, कवियों, साहित्यकारों और जिले की उभरती प्रतिभाओं को विशेष अवसर प्रदान किया जाए। आयोजन के दौरान वीर रस काव्य पाठ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, विभिन्न प्रतियोगिताएं तथा पारंपरिक खेल प्रमुख आकर्षण होंगे।
उत्सव के केंद्र में प्रदेश और जनपद की विकास गाथा रहेगी। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाएं और आम नागरिकों को योजनाओं से जुड़ने व लाभ प्राप्त करने की जानकारी दें। जिलाधिकारी ने कहा कि यह आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि विकास की नई कहानी लिखने का अवसर है, जिसमें जालौन जनपद की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। ‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान’ एवं ‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान’ के विजेताओं को मंच से सम्मान प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा माटी कला बोर्ड से जुड़े उत्कृष्ट उद्यमियों, खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं, समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं, चिकित्सकों, प्रगतिशील किसानों और वैज्ञानिकों को भी सम्मानित किया जाएगा।
सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने आयोजन स्थल पर सुदृढ़ सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, जिला विकास अधिकारी निशांत पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी राम अयोध्या प्रसाद सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। सभी को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए आयोजन को भव्य, अनुशासित और यादगार बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
रिपोर्ट: पंकज कुमार गुप्ता
जिला: जालौन (उरई) | राज्य: उत्तर प्रदेश
चैनल: गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद


5 Comments
Trải nghiệm QQ88 – nền tảng cá cược online uy tín, giao diện thân thiện, bảo mật cao và hỗ trợ người chơi nhanh chóng.
great site https://hyperdrive.my
Resources https://elara.cfd
Click Here https://perena.cc
**finessa**
Finessa is a natural supplement made to support healthy digestion, improve metabolism, and help you achieve a flatter belly.