मथुरा।
केएम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति किशन चौधरी ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कारों का महत्व समझाने के उद्देश्य से एक प्रेरणादायी पहल की। उन्होंने मथुरा स्थित रूपम टॉकीज में केएम विश्वविद्यालय में अध्ययनरत सैकड़ों छात्र-छात्राओं के साथ ‘गोदान’ फिल्म का सामूहिक रूप से अवलोकन किया।
इस विशेष आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक रूप से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक, नैतिक एवं सामाजिक रूप से भी सशक्त बनाना रहा। फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों को सनातन धर्म में गौ माता के महत्व, सेवा, संरक्षण तथा भारतीय संस्कृति के मूल्यों की गहन जानकारी प्राप्त हुई। साथ ही फिल्म ने सामाजिक उत्तरदायित्व, करुणा, सेवा भावना और राष्ट्रप्रेम का सशक्त संदेश दिया।
फिल्म अवलोकन के पश्चात कुलाधिपति किशन चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का विकास भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों से जोड़कर ही एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे समाज सेवा, राष्ट्रहित और मानवीय मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करें।
इस आयोजन से विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक जागरूकता का विकास हुआ। केएम विश्वविद्यालय में कार्यरत डीन, प्रोफेसरों, शिक्षकों तथा स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे युवाओं को सही दिशा देने वाला सराहनीय प्रयास बताया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने बताया कि ‘गोदान’ फिल्म एक भावनात्मक यात्रा है, जो गाय के महत्व और उसके सांस्कृतिक, वैज्ञानिक एवं सामाजिक पहलुओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है। फिल्म की कहानी एक नायक और उसकी बछिया के बीच के निस्वार्थ और अटूट प्रेम को दर्शाती है, जो भारतीय संस्कृति के मूल भाव को प्रतिबिंबित करती है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि गो-संरक्षण और भारतीय मूल्यों का सशक्त संदेश देने वाली प्रेरक कृति है।
कुलसचिव ने यह भी जानकारी दी कि केएम विश्वविद्यालय में अध्ययनरत एमबीबीएस सहित सभी संकायों के छात्र-छात्राएं तथा विश्वविद्यालय के सभी सदस्य इस फिल्म का अवलोकन कर रहे हैं, जिससे उनमें सामाजिक जिम्मेदारी और सांस्कृतिक चेतना का विस्तार हो रहा है।
यह पहल शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्रबोध को एक साथ जोड़ने की दिशा में केएम विश्वविद्यालय का एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम मानी जा रही है।
रिपोर्ट : प्रेम सिंह कुंतल
गुजरात प्रवासी न्यूज़, मथु


3 Comments
I just like the helpful information you provide in your articles. I will bookmark your weblog and take a look at again right here frequently. I’m somewhat sure I’ll be told lots of new stuff proper here! Good luck for the following!
QQ88 mang đến cổng truy cập giải trí online hiện đại, hỗ trợ đa thiết bị và vận hành liền mạch trong quá trình sử dụng.
Wonderful blog! Do you have any tips and hints for aspiring writers? I’m planning to start my own site soon but I’m a little lost on everything. Would you propose starting with a free platform like WordPress or go for a paid option? There are so many choices out there that I’m totally confused .. Any ideas? Thanks a lot!