मथुरा। तीर्थ नगरी मथुरा के महावन स्थित कार्ष्णि उदासीन रमणरेती आश्रम में कार्ष्णि गोपाल जयंती महोत्सव का 95वां पंचदिवसीय वार्षिकोत्सव बुधवार, 18 फरवरी से भव्य रूप में प्रारंभ हो रहा है। इस पावन अवसर पर देशभर से संत-महात्माओं का विशाल समागम होगा।
आश्रम के मीडिया प्रभारी कार्ष्णि हरदेवानंद महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। कोलकाता से आए कारीगर आश्रम के तीनों मुख्य द्वारों और संपूर्ण परिसर को आकर्षक सजावट से सुसज्जित कर रहे हैं। संत समागम के लिए 40 फीट चौड़ा एवं 40 फीट लंबा भव्य मंच तैयार किया गया है। श्रद्धालुओं के बैठने हेतु विशाल पंडाल की व्यवस्था की गई है तथा भंडारे के लिए तीन अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं।
कार्यक्रम की रूपरेखा
🔸 18 फरवरी (बुधवार)
-
सुबह 8 बजे – गणेशादि पूजन एवं मंगल कलश स्थापना
-
8:30 बजे – अखंड श्रीमद् गोपालविलास, श्रीमद् भगवद्गीता, वेदपाठ एवं संकीर्तन यज्ञ
-
9:30 बजे से 1:30 बजे तक एवं 3 से 5 बजे तक – संतों के उपदेश
🔸 19 फरवरी
-
सुबह 6 बजे – श्री सदगुरुदेव का अभिषेक
-
सुबह 9 बजे – यज्ञोपवीत संस्कार
-
9 से 12 बजे एवं 3 से 6 बजे तक – प्रवचन
🔸 20 फरवरी
-
सुबह 6 बजे – श्रीगुरु कार्ष्णि कल्पाचार्य का अभिषेक
-
9 से 12 बजे एवं 3 से 6 बजे तक – उपदेश
-
शाम 6:30 बजे – संकीर्तन डोला यात्रा
🔸 21 फरवरी
-
सुबह 10 बजे – होली महोत्सव का आयोजन
आश्रम प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना हुआ है।
इस आयोजन को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
रिपोर्ट : राहुल शर्मा
चैनल हेड, गुजरात प्रवासी न्यूज़, मथुरा


4 Comments
Mình đang trải nghiệm trên FLY88 thấy tốc độ tải nhanh và giao diện khá dễ dùng, anh em có thể tham khảo thử.
Truy cập trang chủ fly88 khá dễ, bố cục rõ ràng nên thao tác nhanh.
Great, I should definitely pronounce, impressed with your web site. I had no trouble navigating through all tabs and related information ended up being truly easy to do to access. I recently found what I hoped for before you know it in the least. Quite unusual. Is likely to appreciate it for those who add forums or something, site theme . a tones way for your client to communicate. Excellent task.
I believe this site has got some very superb information for everyone. “I have learned to use the word ‘impossible’ with the greatest caution.” by Wernher von Braun.