मथुरा के थाना मगोर्रा क्षेत्र में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक भव्य मिशन जागृति बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली कस्बा सौख में निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं और महिलाओं ने भाग लिया।
यह अभियान अपर पुलिस महानिदेशक आगरा के निर्देशन में चलाया जा रहा है, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी गोवर्धन के नेतृत्व में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हुआ।
रैली के दौरान पुलिस टीम द्वारा छात्राओं और महिलाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। उन्हें महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 112, 181, 1076, 1930, 108 की जानकारी दी गई।
साथ ही, पॉक्सो एक्ट, महिला सुरक्षा कानून, और नाबालिग लड़कियों को प्रेम प्रसंग के कारण घर छोड़ने के गंभीर परिणामों के बारे में भी विस्तार से समझाया गया।
कार्यक्रम में “गुड टच और बैड टच” जैसे संवेदनशील विषयों पर भी खुलकर चर्चा की गई, जिससे छात्राओं में आत्मविश्वास और जागरूकता बढ़ सके।
मिशन शक्ति टीम में शामिल अधिकारी
- थानाध्यक्ष श्री हरीश चौधरी
- मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक अभिमन्यु मलिक
- उपनिरीक्षक प्रशांत शर्मा
- एंटी रोमियो प्रभारी उपनिरीक्षक पविंद्र कुमार
- महिला उपनिरीक्षक दीपाली
- महिला कांस्टेबल रजनी त्यागी (420)
- महिला कांस्टेबल मिथलेश (262)
इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और कानूनी प्रावधानों के प्रति सजग बनाना रहा, ताकि वे सुरक्षित और आत्मनिर्भर जीवन जी सकें।
रिपोर्ट: प्रेम सिंह कुंतल
📰 गुजरात प्रवासी न्यूज़, मथुरा

