गोवर्धन (मथुरा)। गोवर्धन क्षेत्र के गांव नगला खारी में पारंपरिक दंगल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायत क्षेत्र सदस्य डीएम साहब (किशन सिंह के छोटे भाई) का ग्रामीणों द्वारा फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
दंगल कार्यक्रम के अवसर पर पुष्पेंद्र मास्टर ने डीएम साहब का स्वागत किया। इस मौके पर प्रदीप कुंतल, डॉलर, मेहताब मास्टर, महेश पहलवान, थान सिंह पहलवान और भेंडवीर सिंह सहित गांव के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ग्रामवासियों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।
दंगल प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी। पूरे कार्यक्रम के दौरान गांव में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे पारंपरिक खेल आयोजनों से गांव की संस्कृति और आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। दंगल कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया।
नगला खारी गांव में आयोजित दंगल कार्यक्रम के दौरान पंचायत सदस्य डीएम साहब का स्वागत करते ग्रामीण।
रिपोर्ट: प्रेम सिंह कुंतल
स्थान: मथुरा, उत्तर प्रदेश


1 Comment
walking dead time slot
References:
monjournal.xyz