कानपुर नगर, 22 मार्च 2026।
37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर नगर के प्रांगण में आज एक गरिमामयी पदोन्नति एवं अलंकरण (Piping Ceremony) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक सेनानायक प्रथम श्रीमती तनु उपाध्याय (DySP) को पदोन्नत होकर अपर पुलिस अधीक्षक (Additional SP) बनने पर सम्मानित किया गया
समारोह में सेनानायक बी.बी. चौरसिया (IPS) की उपस्थिति विशेष रही। उन्होंने पदोन्नत अधिकारी के कंधों पर अशोक स्तंभ लगाकर उन्हें नए पद की गरिमा से अलंकृत किया।
सेनानायक ने अपने संबोधन में कहा कि “पदोन्नति केवल पद में वृद्धि नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों का विस्तार है।” उन्होंने विश्वास जताया कि तनु उपाध्याय अपने नए दायित्व को पूरी ऊर्जा, सूझबूझ और समर्पण के साथ निभाते हुए विभाग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी।
वर्दी पर लगाया गया अशोक स्तंभ न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि का प्रतीक है, बल्कि यह उनके वर्षों की उत्कृष्ट सेवा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को भी दर्शाता है।
इस अवसर पर वाहिनी के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—
- शिविरपाल श्री चंद्रेश्वर
- RTC प्रभारी सीसी मनोज कुमार श्रीवास्तव
- सूबेदार सैन्य सहायक सुरेंद्र सिंह
- हेड क्लर्क विनीत त्रिपाठी
- पीसी रावेंद्र चौधरी
- पीसी शिवांशु द्विवेदी
- रामेंद्र सिंह
- पीसी राहुल
सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण शामिल रहे।
समारोह के अंत में सभी ने नवनियुक्त अपर पुलिस अधीक्षक तनु उपाध्याय को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ब्यूरो चीफ: किशोर मोहन गुप्ता
गुजरात प्रवासी न्यूज, कानपुर

