डॉक्टर आलोक कुमार द्विवेदी
पिरान कलियर रुड़की। हरिद्वार। हरिद्वार यूनिवर्सिटी रुड़की के पानगढ़ में बिगेस्ट को को प्रीमियर लीग 2025 अंदर 16 जूनियर बालक बालिका का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में प्रथम स्थान ब्लॉसम स्कूल पतंजलि, द्वितीय स्थान पुलिस मॉडर्न स्कूल हरिद्वार,तृतीय स्थान मोंटफर्ट स्कूल रुड़की ने हासिल किया।खो-खो बालक वर्ग में प्रथम स्थान कौशिक पब्लिक स्कूल इमलीखेड़ा, द्वितीय स्थान मोंटफोर्ट पब्लिक स्कूल रुड़की एवं तृतीय स्थान शेफील्ड पब्लिक स्कूल रुड़की ने हासिल किया। इसमें मुख्य अतिथि हरिद्वार यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता ,आदेश आर्य , यूनिवर्सिटी रजिस्टार सुमित चौहान हरिद्वार यूनिवर्सिटी रुड़की में बिगेस्ट खो-खो प्रीमियर लीग-2025 मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

जिला खो-खो एसोसिएशन के सचिव चैंपियन सूरज रोड ने कहा इस तरह की लीग का आयोजन ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है। यह हरिद्वार जिले की सबसे बड़ी लीग है। इसका आयोजन उत्तराखंड में पहली बार किया गया है। इस प्रथम खो-खो प्रीमियर लीग में 300 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। एसोसिएशन की ओर से धीरज,रामवीर गुर्जर अभिषेक रोड, सैम दीपिका गोस्वामी आशीष राष्ट्रवादी, चंचल रोड़ मौजूद रहे।
सह संपादक डॉक्टर आलोक कुमार द्विवेदी हरिद्वार अहमदाबाद


1 Comment
Anyone tried wjslo? Looking for a new spot to play and their site looks pretty slick. Good bonuses or just a lot of flash? Need some real player feedback before I deposit anything. Let me know! Check out wjslo and tell me what you think.