भगवानपुर।
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, सिकंदरपुर भैंसवाल के प्रांगण से लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने हरियाणा स्थित पवित्र नगरी कुरुक्षेत्र का शैक्षिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत से परिचित कराना रहा।


विद्यालय के प्रवक्ता विश्वास कुमार ने छात्र-छात्राओं को कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह भूमि महाभारत काल के युद्ध क्षेत्र के रूप में जानी जाती है, जिसे धर्मक्षेत्र कहा गया है तथा यह भगवद्गीता की जन्मस्थली भी है।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने पवित्र ब्रह्मसरोवर और ज्योतिसर के दर्शन किए तथा उनके धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व को समझा। इसके साथ ही उन्हें प्रसिद्ध शेखचिल्ली के मकबरे को देखने का भी अवसर प्राप्त हुआ, जिससे विद्यार्थियों को मुगलकालीन स्थापत्य एवं इतिहास की जानकारी मिली।


इस शैक्षिक यात्रा में विद्यालय की ओर से शिक्षक विश्वास कुमार, कल्पना बड़थ्वाल, संदीप कुमार, मोहनराज कन्याल, प्रीति भारद्वाज तथा कार्यालय कर्मचारी जितेन्द्र कुमार हलदर और आनंद सिंह नेगी ने छात्र-छात्राओं के साथ रहकर उन्हें महाभारत कालीन इतिहास और भारतीय संस्कृति को समझने में मार्गदर्शन प्रदान किया।
विद्यार्थियों ने इस शैक्षिक भ्रमण को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे भ्रमण उनके पाठ्यक्रम को व्यवहारिक रूप से समझने में सहायक होते हैं।
रिपोर्ट : विश्वास कुमार
गुजरात प्रवासी न्यूज़, हरिद्वार


4 Comments
Hello, i read your blog from time to time and i own a similar one and i was just wondering if you get a lot of spam comments? If so how do you stop it, any plugin or anything you can recommend? I get so much lately it’s driving me crazy so any assistance is very much appreciated.
QQ88 mang đến cổng truy cập giải trí online hiện đại, hỗ trợ đa thiết bị và vận hành liền mạch trong quá trình sử dụng.
Hi this is kind of of off topic but I was wondering if blogs use WYSIWYG editors or if you have to manually code with HTML. I’m starting a blog soon but have no coding know-how so I wanted to get guidance from someone with experience. Any help would be enormously appreciated!
Hello, Neat post. There is an issue along with your website in web explorer, might check this… IE nonetheless is the market chief and a good section of other people will leave out your fantastic writing due to this problem.