रुड़की, हरिद्वार (उत्तराखंड)
रुड़की के सुभाषगंज स्थित बीटी गंज आर्य समाज में ऋषि बौद्धों उत्सव के अवसर पर वेद कथा का भव्य शुभारंभ किया गया। इस धार्मिक आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और आध्यात्मिकता के वातावरण से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक परंपरा के अनुसार यज्ञ के साथ हुआ, जिसे पुरोहित निरंजन देव जी द्वारा विधिवत संपन्न कराया गया। इस अवसर पर यजमान के रूप में अक्षय शर्मा अपने परिवार सहित उपस्थित रहे और यज्ञ में भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
वेद कथा के मुख्य वक्ता स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती जी ने अपने प्रेरणादायक प्रवचन में ईश्वर के स्वरूप का गहन वर्णन किया। उन्होंने कहा कि
“ईश्वर सर्वोच्च एवं सर्वव्यापी है, जो सृष्टि के प्रत्येक कण में विद्यमान है और सभी जीवों का संचालक है।”

उनके विचारों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान से अभिभूत कर दिया और जीवन में धर्म एवं सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
वहीं भजनों उपदेशिका विदुषी सविता आर्य जी ने अपने मधुर भजनों के माध्यम से ऐसा भावपूर्ण वातावरण प्रस्तुत किया कि श्रद्धालु भक्ति में लीन हो गए। उनके भजनों ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया और पूरे पंडाल में भक्तिरस की धारा बहती रही।
आर्य समाज के प्रधान उदयवीर जी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह वेद कथा 25 मार्च 2026 से प्रारंभ होकर 29 मार्च 2026 तक आर्य उपवन में आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया।
इस पावन अवसर पर विजय सिंह वर्मा, सतीश आर्य, राजकुमार अनेजा, डॉ. अरुण कुमार राठी, चौधरी सत्यपाल सिंह एवं राकेश कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने वेद कथा एवं भजनों का रसपान कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया।
इस आयोजन ने न केवल धार्मिक चेतना को जागृत किया, बल्कि समाज में वैदिक संस्कृति और संस्कारों के प्रचार-प्रसार का भी संदेशदिया।
रिपोर्ट: डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी
गुजरात प्रवासी न्यूज़, हरिद्वार

