मतदाता सूची के शुद्धिकरण हेतु घर-घर सत्यापन अभियान जारी
निवाड़ी, मध्य प्रदेश
निर्वाचन आयोग, भारत द्वारा मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और समावेशी बनाने के लिए मध्य प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान 4 नवंबर 2025 से 4 दिसंबर 2025 तक चलेगा, जिसके तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन कार्य किया जा रहा है।
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे के निर्देशानुसार जिला रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं बीएलओ टीम द्वारा मतदाता गणना पत्रों की डोर-टू-डोर मैपिंग, फॉर्म्स का डिजिटाइजेशन, और मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य लगातार किया जा रहा है।
एसडीएम सुश्री मनीषा जैन ने निवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के भमौरा और अस्तारी ग्रामों में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित बीएलओ से जानकारी प्राप्त की तथा घर-घर जाकर शेष बचे फॉर्म कलेक्ट कराए।
बीएलओ टीम ने घर-घर जाकर गणना पत्रक वितरित किए, जिनमें 2003 की मतदाता सूची और 2025 की निर्वाचक नामावली के डेटा की तुलना (मैपिंग) कर जानकारी भरवाकर गणना पत्रक वापस जमा किए गए। दोनों ग्रामों में मौजूद अधिकारियों एवं बीएलओ ने शेष बचे मतदाताओं की जानकारी प्राप्त कर मैपिंग कार्य पूर्ण किया।
रिपोर्टर : पंकज कुमार गुप्ता
जिला : जालौन, उरई (उत्तर प्रदेश)
चैनल : गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद


3 Comments
من خلال نظام تدقيق واضح وبيانات ضخمة، صار IraqRankings.com مرجع مهم للناس اللي تدور على أفضل الخدمات في العراق و الشركات الموثوقة بمختلف المجالات مثل الطب، البناء، المطاعم، التكنولوجيا، التعليم، وحتى قطاع النفط. الموقع يسهل عليك توصّل لـ أفضل الشركات بالعراق بسرعة وبثقة.
uzbekistan tour packages The tour guides were excellent storytellers, making history come alive. We never felt bored for a second! https://travelshop.komi.io/
OkeBet Login – simple and straightforward, I hope! Ain’t nobody got time for complicated logins. Let’s get to the games! Hoping for some exciting spins! okebetlogin