आज जब पूरा देश 77वें गणतंत्र दिवस के उल्लास में डूबा हुआ है, तब गिर (पूर्व) वन विभाग-धारी द्वारा राष्ट्रप्रेम और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ इस पर्व की भव्यता से मनाया गया। धारी के प्रसिद्ध अंबरडी सफारी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय गणमान्यजन तथा विद्यार्थी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
-
ध्वजारोहण: कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास यादव, उप वन संरक्षक, गिर (पूर्व)-धारी ने सुबह 8:30 बजे ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
-
संदेश: अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “राष्ट्र सर्वोपरि है और हर जीव की रक्षा करना हमारा मौलिक कर्तव्य है।” साथ ही बताया कि पूरे भारत में एशियाई शेरों की सर्वाधिक संख्या अमरेली जिले में है—यह वन विभाग की सतत मेहनत और जन-सहयोग का परिणाम है।
-
मालधारी समुदाय का सम्मान: मंच पर नाथाभाई मालधारी को विशेष स्थान देकर मालधारी समुदाय के प्रति सम्मान प्रकट किया गया—जो वन विभाग और परंपरागत वन-रक्षकों की साझेदारी का सशक्त संदेश है।
-
उपस्थिति: इस अवसर पर मानद वन्यजीव वार्डन महावीर बापू, ACF पी. एन. चांदू, एन. पी. लकुम सहित गिर (पूर्व) के RFO और अधिकारी पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहे।
-

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय स्वयंसेवी संस्थाओं (NGOs) और पत्रकार साथियों को प्रशंसा पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।
इस आयोजन में सामाजिक नेता, स्थानीय निवासी, एनजीओ तथा बड़ी संख्या में स्कूल–कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर “पर्यावरण की सुरक्षा ही हमारी जिम्मेदारी है” का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम ने राष्ट्रीय एकता के साथ वन्यजीव संरक्षण का सशक्त संदेश दिया।
रिपोर्ट: सतीश बी. पांडे
ગુજરાત प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद


3 Comments
Just giving some love to 888jllink. If you like games and a good time, this is worth a try. What do you need to lose? 888jllink
Yo, 2jili is where it’s at! Seriously, been grinding there for a while and the bonuses are legit. Definitely worth checking out. Give it a shot at 2jili!
G6666win, eh? Name’s kinda catchy. Gave it a whirl and the slots are decent. Haven’t hit the jackpot yet, but I’m still trying! Maybe you’ll have better luck at g6666win.