जबलपुर, मध्य प्रदेश में संभागायुक्त धनंजय सिंह मध्य प्रदेश शासन में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के रूप में कार्यरत रहे हैं ने वीडियो कॉन्फ़्रेंस के माध्यम से संभाग के समस्त जिलाधिकारियों के साथ शासन की प्राथमिकता योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश प्रदान किए। बैठक के दौरान कलेक्टर–कमिश्नर सम्मेलन बिंदुओं के पालन प्रतिवेदन पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रगति का अवलोकन किया गया।
राजस्व एवं सामान्य प्रशासन संबंधी विषयों की समीक्षा
संभागायुक्त ने राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, सीपीग्राम, मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव मॉनिटरिंग, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, सामान्य प्रशासन विभाग, लोकायुक्त कार्यालय से प्राप्त शिकायतों, लंबित विभागीय जांचों, अनुकंपा नियुक्ति तथा पेंशन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
ग्रामीण विकास एवं आवास योजनाएँ
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत निर्धारित श्रम बजट तथा विगत वर्षों के अपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत स्वीकृत एवं पूर्ण आवासों की जिला-वार समीक्षा कर प्रगति में तीव्रता लाने पर बल दिया गया।
कृषि एवं संबद्ध विभागों की कार्ययोजना (वर्ष 2026)
कृषि वर्ष 2026 की जिला-वार कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना, हिरण्यगर्भा अभियान तथा क्षीरधारा ग्राम योजना सहित मत्स्य पालन में आधुनिक तकनीक के उपयोग पर विशेष बल दिया गया।
धान उपार्जन उपरांत भंडारण एवं परिवहन की सुव्यवस्थित व्यवस्था तथा रबी सत्र हेतु गुणवत्तायुक्त बीज एवं उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
नगरीय प्रशासन एवं औद्योगिक प्रगति
नगरीय प्रशासन विभाग अंतर्गत Swachh Bharat Mission 2.0 तथा AMRUT 2.0 परियोजनाओं के अंतर्गत लंबित भूमि आवंटन प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
उद्योग विभाग की डीएलसीसी बैठक में चिह्नित योजनाओं की लक्ष्यपूर्ति निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
स्पष्ट निर्देश
संभागायुक्त श्री सिंह ने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की समस्त योजनाओं की नियमित निगरानी करते हुए सुदृढ़ एवं प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर उसका शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में संभाग के समस्त जिलाधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता
जिला – जालौन (उरई), उत्तर प्रदेश
चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद


2 Comments
QQ88 là cổng truy cập giải trí trực tuyến được tối ưu hiệu suất, giúp người dùng thao tác nhanh và trải nghiệm ổn định.
QQ88 là nhà cái hấp dẫn hàng đầu 2026 qq88gs.com là tên miền chính thức của nhà cái . Đăng ký ngay hôm nay nhận ngày ưu đãi ngập tràn