छतरपुर (मध्य प्रदेश)
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर Human Rights Protection Cell (HRPC) की जिला इकाई महिला सेल द्वारा शासकीय सांदीपनि मॉडल उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय, छतरपुर में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, संवैधानिक जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्षा महिला विंग श्रीमती रमा अग्निहोत्री ने की। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक सोच और मानवाधिकारों की समझ ही एक सशक्त, न्यायपूर्ण और प्रगतिशील समाज की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने तथा शिक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विज्ञान विषय में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य को भी श्रीफल भेंट कर सम्मान अर्पित किया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में उषा तिवारी, सपना मिश्रा, एडवोकेट रचना बिल्थरिया एवं जर्नलिस्ट मीणा दुबे सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।
Human Rights Protection Cell (HRPC) ने अपने वक्तव्य में दोहराया कि संगठन National Human Rights Commission Act, 1993 तथा Universal Declaration of Human Rights (UDHR, 1948) के सिद्धांतों के अनुरूप मानवाधिकार संरक्षण, विधिक जागरूकता एवं सामाजिक समरसता के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना और अधिकारों के प्रति जागरूकता का सशक्त संदेश दिया।
रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता
जिला – जालौन, उरई (उ.प्र.)
चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद

