मथुरा। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। अधिवक्ता हितों के संरक्षण और संगठन के सशक्त संचालन के लिए बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में कुल 6 पदों के लिए 35 प्रत्याशी मैदान में रहे, जबकि करीब 3500 मतदाताओं ने मतदान किया।
चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 5, उपाध्यक्ष के लिए 3, सचिव पद पर 12 तथा संयुक्त सचिव पद के लिए 9 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया। मतदान प्रक्रिया के दौरान उत्साह और अनुशासन का माहौल देखने को मिला।
ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमल कांत उपमन्यु (एडवोकेट) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती अलका उपमन्यु (स्पेशल डीजीसी, पॉक्सो कोर्ट) के साथ मतदान किया। इसके साथ ही एडवोकेट कुंजबिहारी वर्मा ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उल्लेखनीय है कि एडवोकेट कुंजबिहारी वर्मा वर्तमान में ग्राम संगठन भाग, एकल अभियान में उपाध्यक्ष का दायित्व निभा रहे हैं और सामाजिक सद्भाव के कार्यों में सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते हैं। वे पूर्व में विश्व हिन्दू परिषद, वृंदावन के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
चुनाव परिणामों को लेकर अधिवक्ताओं में उत्सुकता बनी हुई है।
चैनल हेड: राहुल शर्मा ,गुजरात प्रवासी न्यूज़, मथुरा


1 Comment
**finessa**
Finessa is a natural supplement made to support healthy digestion, improve metabolism, and help you achieve a flatter belly.