पटना। गंगा एवं अन्य जल निकायों की अविरलता और निर्मलता के लिए समर्पित संगठन गंगा समग्र की राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शनिवार से पटना में प्रारंभ हुई। बैठक में देश के 22 प्रांतों से आए प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का आयोजन डीएनएस क्षेत्रीय सहकारी प्रबंधन संस्थान में किया गया।
बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष जी ने कहा कि जिस प्रकार शरीर में आत्मा का स्थान होता है, उसी प्रकार धरती पर उपलब्ध समस्त जल के लिए गंगा का स्थान है। गंगा समस्त जल की आत्मा है। यदि गंगा नहीं रहेगी तो धरती पर सम्पूर्ण जल व्यवस्था समाप्त हो जाएगी। इसलिए विश्व कल्याण के लिए गंगा का होना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि गंगा की वर्तमान स्थिति कई पीढ़ियों की उपेक्षा का परिणाम है, इसलिए इसके संरक्षण और पुनर्जीवन का कार्य भी कई पीढ़ियों तक निरंतर करना होगा। दीर्घकालीन रणनीति और सतत प्रयासों से ही सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को धैर्यपूर्वक कार्य करते रहने का संदेश देते हुए कहा कि आज किए गए प्रयासों का परिणाम तुरंत नहीं मिलेगा, लेकिन भविष्य में इसका व्यापक प्रभाव दिखाई देगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि नदियों और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने में विकृत आस्था भी एक बड़ा कारण है। समाज को जागरूक कर इस विकृति को समाप्त करना होगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य में मातृशक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावी हो सकती है।
बैठक में आगामी वार्षिक कार्यक्रमों एवं अभियानों की रूपरेखा भी तय की गई। राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने जनजागरण अभियान, गंगा महोत्सव, विश्व नदी दिवस तथा वृक्षारोपण अभियान के लक्ष्य निर्धारित किए। कार्यकर्ताओं से जल तीर्थों एवं नदी तटों के किनारे अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया गया।
राष्ट्रीय महामंत्री ने मातृशक्ति के प्रशिक्षण पर विशेष बल देते हुए कहा कि महिलाओं और बहनों को प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी का बोध कराना समय की आवश्यकता है। युवाओं के बीच बड़े स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में भीष्म पितामह जयंती पर संकल्प दिवस तथा निषादराज जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा बनाई गई। विश्व नदी दिवस पर प्रतियोगिताएं, जनजागरण अभियान एवं नदी यात्राएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया। आगामी कार्यकर्ता संगम के स्थान एवं समय को लेकर भी मंथन हुआ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री रामाशंकर सिन्हा, पवन चौहान, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री अवधेश कुमार गुप्त, संपर्क आयाम प्रमुख एवं विधान पार्षद सर्वेश सिंह, प्रांत संयोजक शंभू नाथ पांडेय, सह संयोजक प्रीति कुमारी एवं श्वेता सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।.
रिपोर्ट : चैनल हेड K.K. उपाध्याय, गुजरात प्रवासी न्यूज़


1 Comment
Hi therde wwould youu minmd letting mme knokw wgich webb hostt you’re working with?
I’ve loared yoour blog iin 3 comletely differenjt internet brokwsers andd I
mmust say thks blogg loadds a loot quicker thesn most.
Cann youu rewcommend a god hosting provieer att a honest
price? Cheers, I aplreciate it!
Heree iis mmy blokg :: txxxvideos.com