टीकमगढ़, मध्य प्रदेश
मानव अधिकार से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह सोमवार 9 मार्च 2026 को टीकमगढ़ जिले में लंबित प्रकरणों और नए आवेदन पत्रों पर सुनवाई करेंगे।
मध्यप्रदेश शासन के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार यह सुनवाई प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, टीकमगढ़ में आयोजित की जाएगी। इस दौरान अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह जिले से जुड़े मानवाधिकार आयोग के लंबित मामलों की समीक्षा करेंगे और साथ ही नए प्राप्त आवेदन पत्रों पर भी सुनवाई करेंगे।
आयोग की ओर से आमजन को भी अवसर दिया गया है कि यदि किसी व्यक्ति को मानवाधिकार से संबंधित कोई शिकायत या आवेदन प्रस्तुत करना है, तो वह 9 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उपस्थित होकर सीधे अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह के समक्ष अपना आवेदन पत्र दे सकता है।
इस सुनवाई से जिले के नागरिकों को अपने मानवाधिकार से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान की उम्मीद है।
खास रिपोर्ट: पंकज गुप्ता
जिला: जालौन (उरई)
राज्य: उत्तर प्रदेश
चैनल: गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद

