📍 सुरीर, मथुरा (उत्तर प्रदेश)
भाकियू संपूर्ण भारत ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर 3 अक्टूबर को यमुना एक्सप्रेस वे पर शांति मार्च निकालने का ऐलान किया है।
कस्बा सुरीर में शनिवार को कला ओहावा रोड स्थित राजपूत आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राजपूत ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि औहावा अंडरपास पुल के समीप महापंचायत होगी, जिसके बाद कार्यकर्ता एक्सप्रेस वे पर चढ़कर शांतिपूर्ण ढंग से मार्च निकालेंगे।
मुख्य मांगें :
-
सुरीर-टैंटीगांव के मध्य एक्सप्रेस वे पर कट
-
औहावा–स्यारहा के बीच यमुना नदी पर पक्का पुल
-
सर्विस रोड का निर्माण
-
क्षेत्र की जर्जर सड़कों का पुनर्निर्माण
-
मांट क्षेत्र के प्रमुख कस्बों को नगर पंचायत का दर्जा
-
64.7% मुआवजा
-
गोवंश के लिए आश्रय स्थल
-
किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराना
प्रेस वार्ता में वरिष्ठ पत्रकार विनोद कुमार अग्रवाल का सम्मान किया गया तथा संगठन के मंडल अध्यक्ष संतोष भारद्वाज, मंडल उपाध्यक्ष कपिल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विष्णु सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
✍️ संवाददाता – राहुल शर्मा
📍 गुजरात प्रवासी न्यूज़, मथुरा-अहमदाबाद