रुड़की, हरिद्वार (उत्तराखंड):
आज राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) की 84 उत्तराखंड बटालियन, रुड़की में कर्नल अमन कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में सहयोगी एनसीसी अधिकारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में एनसीसी कैडेट्स को प्रदान किए जाने वाले वर्दी भत्ते की धनराशि, कैंप, फायरिंग प्रशिक्षण तथा निकट भविष्य में होने वाली प्रमाण-पत्र परीक्षाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
सम्मेलन में 38 विद्यालयों के एनसीसी अधिकारियों व केयरटेकर्स ने भाग लेकर अपने-अपने विद्यालयों में संचालित एनसीसी गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान नेशनल कन्या इंटर कॉलेज, खानपुर के कनिष्ठ स्कंध सहयोगी एनसीसी अधिकारी सेकंड ऑफिसर (डॉ) पारस कुमार तथा आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर, रुड़की के सेकंड ऑफिसर नीरज नौटियाल को पदोन्नत कर फर्स्ट ऑफिसर बनाया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में वाहिनी के प्रशिक्षण अधीक्षक रवि कपूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को महानिदेशक एनसीसी, नई दिल्ली द्वारा डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से कैडेट्स के खातों में स्थानांतरित किए जाने वाले वर्दी भत्ते की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी और इस कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का आग्रह किया।
सम्मेलन में वरिष्ठ स्कंध से मेजर (डॉ) गौतम वीर, सूबेदार मेजर अमर सिंह, सूबेदार सुनील कुमार, कैप्टन सुशील कुमार आर्य, कैप्टन आलोक कंडवाल, कैप्टन अजय कौशिक, विशाल शर्मा, रविंद्र कुमार, अश्वनी कुमार, लेफ्टिनेंट (डॉ) अपर्णा शर्मा, विक्रांत कौशिक तथा कनिष्ठ स्कंध से फर्स्ट ऑफिसर संजीव कुमार, सेकंड ऑफिसर कमल मिश्रा, आलोक भूषण, सुशील कुमार, रेणु देवी, शिवानी प्रकेश सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी
गुजरात प्रवासी न्यूज़


3 Comments
Howdy I am so grateful I found your blog page, I really
found you by error, while I was browsing on Yahoo for something else, Anyways I am here now and
would just like to say thanks for a marvelous post and a all round exciting blog (I also
love the theme/design), I don’t have time to read through it all at
the minute but I have bookmarked it and also added in your
RSS feeds, so when I have time I will be back to read much more, Please do keep up the excellent work.
Spinning those reels on AsiaBet88SlotGame, and the graphics are pretty tight! Getting into it really fast. It’s a fun way to kill time. So check out asiabet88slotgame.
Been using w88trangchu for a while now, and overall, I’m pretty happy with it. Nice selection of games, decent payouts. Check w88trangchu, pretty sure you won’t regret it.