रिपोर्ट: विश्वास कुमार
गुजरात प्रवासी न्यूज़, हरिद्वार
रूड़की, 29 मई। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान आयोजित भारतीय भाषा समर कैंप के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज सिकन्दरपुर भैंसवाल, भगवानपुर में तीसरे दिन छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गीत, नृत्य और चित्रकला के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य भीकम सिंह के निर्देशन में संचालित यह समर कैंप 2 जून तक आयोजित किया जा रहा है। कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनकी रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को निखारना है।
विद्यालय के हिन्दी प्रवक्ता विश्वास कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि समर कैंप के तृतीय दिवस पर संगीत, नृत्य एवं पेंटिंग संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं। छात्र-छात्राओं ने बड़ी रुचि और उत्साह के साथ इन गतिविधियों में सहभागिता की। बच्चों ने नृत्य के विभिन्न स्टेप सीखने का प्रयास किया तथा गीत-संगीत की प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति को सशक्त बनाया।
चित्रकला गतिविधि में भी विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से अपनी कल्पनाशीलता को कागज पर उकेरा। कैंप के दौरान विद्यालय का वातावरण पूरी तरह रचनात्मक और शिक्षाप्रद बना रहा। विद्यार्थियों के चेहरे पर उत्साह और आनंद स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था।
विद्यालय प्रशासन द्वारा प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई, जिससे बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर शिक्षक अश्विनी कुमार, विश्वास कुमार एवं संदीप कौशिक सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रतिभाओं की सराहना की।
विद्यालय परिवार का मानना है कि इस प्रकार के समर कैंप विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, रचनात्मक सोच और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आगामी दिनों में भी विभिन्न शिक्षाप्रद एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
1 Comment
Mình vừa đọc thông tin tại https://fly888.club/, thấy nội dung khá dễ hiểu.