(रिपोर्ट: अश्विन अग्रवाल)
अहमदाबाद: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के अंतिम दिन अहमदाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने शाहीबाग इलाके में स्थित लोकप्रिय सिमरन रेस्टोरेंट में शाकाहारी भोजन किया। रेस्टोरेंट सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने तकरीबन 3600 रुपये का बिल खुद चुकाया, जबकि उनके साथ मौजूद कांग्रेस सहयोगी नेताओं ने नॉन-डिशेज़ का भी स्वाद जायका लिया
गौरतलब है कि यह रेस्टोरेंट स्थानीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि राजनीतिक हस्तियों और विदेशी मेहमानों के बीच नोनवेज – वेज के लिएभी बेहद लोकप्रिय माना जाता है।
मोडासा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया ‘सख्त लेकिन स्पष्ट’ संदेश
इससे पहले राहुल गांधी ने अरावली जिले के मोडासा में करीब 1200 कार्यकर्ताओं और नेताओं से संवाद किया। पार्टी प्रवक्ता मनीष दौशी ने बताया कि राहुल गांधी ने संगठन को मज़बूत करने और “भाजपा के खिलाफ एकजुटता” की अपील की।राहुल ने साफ कहा — “कांग्रेस में कोई भी नेता संगठन से बड़ा नहीं है। फैसले सामूहिक होंगे और पार्टी संसाधनों का दुरुपयोग नहीं सहा जाएगा।”
उन्होंने इशारों-इशारों में उन नेताओं को भी नसीहत दी, जो भाजपा से नज़दीकी केआरोपों में घिरे हैं।
स्थानीय व्यंजनों के प्रति लगाव, जनसंपर्क पर फोकस
राहुल गांधी का लोकल फ्लेवर के प्रति लगाव फिर सामने आया। इससे पहले भी वह अहमदाबाद में महिलाओं द्वारा संचालित कुटीर उद्योग से बने पिज्जा जैसे पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद ले चुके हैं। इस बार का शाकाहारी भोजन भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया
गुजरात में संगठन को दी नई ऊर्जा
कांग्रेस की वर्किंग कमेटी बैठक के बाद हुए इस दौरे को संगठनात्मक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो राहुल का यह दौरा आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज़ से कांग्रेस को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने का संकेत देता है।
दिल्ली वापसी
भोजन और कार्यकर्ताओं से संवाद के बाद राहुल गांधी बुधवार दोपहर 2 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।


7 Comments
I wanted to thank you for this great read!! I definitely enjoying every little bit of it I have you bookmarked to check out new stuff you post…
Trying to get ahold of 747 Live customer service is like pulling teeth sometimes! Found some contact info on customerservice747live. Might be worth a shot if you’re stuck.
I got what you mean , appreciate it for putting up.Woh I am lucky to find this website through google.
Thanks , I’ve just been searching for information approximately this topic for a while and yours is the greatest I have found out till now. However, what about the conclusion? Are you certain in regards to the supply?
Excellent goods from you, man. I have understand your stuff previous to and you’re just extremely wonderful. I actually like what you have acquired here, certainly like what you’re saying and the way in which you say it. You make it entertaining and you still care for to keep it sensible. I can not wait to read much more from you. This is actually a tremendous site.
I carry on listening to the news bulletin talk about getting boundless online grant applications so I have been looking around for the top site to get one. Could you tell me please, where could i find some?
I have been surfing online more than three hours today, yet I never found any interesting article like yours. It is pretty worth enough for me. In my opinion, if all webmasters and bloggers made good content as you did, the net will be a lot more useful than ever before.