सुरीर, मथुरा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्लोक कुमार के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद रावत तथा क्षेत्राधिकारी मांट आशीष शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुरीर थाना पुलिस को आज महत्वपूर्ण सफलता मिली।
थाना सुरीर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए अभियुक्त का नाम हरीओम कुमार, पुत्र देवचरण, निवासी खायरा (थाना सुरीर), उम्र लगभग 25 वर्ष है।
अभियुक्त संदिग्ध गतिविधियों की चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा। उसके कब्जे से एक 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
यह गिरफ्तारी 27 नवंबर 2025, सुबह लगभग 9:45 बजे, खेड़ा बेरा गांव की ओर जाने वाले मार्ग से करीब 500 मीटर दूरी पर की गई।
कार्रवाई में थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह, हेड कॉन्स्टेबल नरेश कुमार एवं पुनीत शर्मा सहित पुलिस टीम शामिल रही।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
रिपोर्ट : मुकेश सोनी
गुजरात प्रवासी न्यूज़**


3 Comments
OkGamesGCash? GCash friendly? Yes please! Easy deposits and withdrawals. What more could you ask for? okgamesgcash.
Alright gamers, check out milwingameapk.com! Looks like it’s about getting an APK for a milwingame. If that’s your thing, download milwingameapk there.
tp88casino is a solid choice for a night in. Good selection of games and the site is pretty easy to use. Check out tp88casino!