जिला माध्यमिक शिक्षा अधिकारी
झबरेड़ा, हरिद्वार (उत्तराखंड)।
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठर देवा हूण (नारसन) के प्रांगण में आयोजित एक दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला माध्यमिक शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र अमोली ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि रचनात्मक गतिविधियाँ युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ कला, खेल, नवाचार और सामाजिक सहभागिता से जुड़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उनके साथ पूजा नेगी (खंड शिक्षा अधिकारी, पुरोला—उत्तरकाशी), वृंदा कुमार (सहायक वित्त एवं लेखा अधिकारी—उत्तरकाशी) तथा मनदीप कुंवर (जिला समन्वयक—उत्तरकाशी) भी उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने विद्यालय परिसर का अवलोकन किया, छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कर उनकी रुचियों और मनोयोग को समझा, विद्यार्थियों के साथ भोजन किया तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य सुरेश प्रसाद, पीएम श्री प्रभारी विपुल सालार सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला।
रिपोर्ट: डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी
चैनल: गुजरात प्रवासी न्यूज़


2 Comments
Has anyone played on 001gameplataforma? I saw an ad for it, and the game selection looks pretty diverse. Worth a shot? 001gameplataforma
Cwinsgame is alright, has a solid selection of games. Not my favorite site, but it’s reliable and works on different devices. Check it out yourself! Right here: cwinsgame