रुड़की/हरिद्वार (उत्तराखंड)।
भारतीय प्रबंध संस्थान, काशीपुर में आयोजित मैनेजमेंट डेवलपमेंट ऑन लीडरशिप कार्यशाला के दूसरे दिन युवाओं के सर्वांगीण विकास पर गहन चर्चा की गई। कार्यशाला में मुख्य वक्ता प्रोफेसर राजीव कुमार ने युवाओं में रचनात्मक कार्यों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रचनात्मक शैली युवाओं में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करती है।


अपने संबोधन में प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि रचनात्मक गतिविधियाँ युवाओं को समस्या-समाधान, नवाचार और निर्णय-क्षमता में निपुण बनाती हैं, जो भविष्य के नेतृत्व के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
कार्यशाला के दौरान डॉ. मोहम्मद अली खान, प्रोफेसर देवजनी चटर्जी एवं डॉ. सिद्धांत माथुर ने क्रमशः डाटा प्रबंधन, पुस्तकालय के स्रोत, सीखने के सिद्धांत तथा युवाओं में मनोविज्ञान के महत्व पर विस्तृत विचार साझा किए। वक्ताओं ने प्रतिभागियों को आधुनिक प्रबंधन दृष्टिकोण और व्यवहारिक कौशल से परिचित कराया।
इस अवसर पर गौरीशंकर राजपूत, महेश असवाल, मोहनलाल, चंडी प्रसाद देवली, रमेश चंद्र जोशी, सुनीता भट्ट, विनीता, संजीव नेगी, संजय भंडारी एवं आलोक द्विवेदी सहित अनेक प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे और कार्यशाला से लाभान्वित हुए।
सह संपादक: डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी
गुजरात प्रवासी न्यूज़, हरिद्वार
www.gujaratpravasinews


2 Comments
Bekilli Stream rafting Our family felt very comfortable during the trip. https://lnk.bio/travelshopbookings
**finessa**
Finessa is a natural supplement made to support healthy digestion, improve metabolism, and help you achieve a flatter belly.