मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रविवार को अपने पहले मथुरा प्रवास पर पहुंचे। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे के नेतृत्व में नौहझील के बाजना कट पर ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।
अपने संबोधन में नितिन नवीन ने कहा कि अध्यक्ष बनने के बाद कृष्ण की नगरी में यह उनका पहला प्रवास है। उन्होंने पवित्र भूमि को नमन करते हुए कहा कि उनके अध्यक्षीय कार्यकाल की शुरुआत मथुरा से होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश एक उत्तम प्रदेश बनकर उभरा है और देश के विकास का नेतृत्व कर रहा है—इसका श्रेय समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं को जाता है।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि मथुरा में सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के साथ-साथ अभूतपूर्व विकास हो रहा है। आज उत्तर प्रदेश की सड़कें और बुनियादी ढांचा वैश्विक मानकों के अनुरूप दिखाई देते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा विकास योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।
जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे ने स्वागत कार्यक्रम में शामिल सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि:
दुर्विजय सिंह शाक्य, सतीश गौतम, चौधरी तेजवीर सिंह, लक्ष्मी नारायण चौधरी, मेघश्याम सिंह, पूरन प्रकाश, अशोक कटारिया, राजेश चौधरी, अनिल चौधरी, सत्यपाल चौधरी, श्याम चतुर्वेदी, अजय परखम, भानु प्रताप, तरुण सैनी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चैनल हेड: राहुल शर्मा
गुजरात प्रवासी न्यूज, मथुरा

