टीकमगढ़, मध्य प्रदेश
जारीकर्ता: पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई
टीकमगढ़ पुलिस द्वारा नागरिकों को सूचित किया जाता है कि साइबर अपराधी “8वें वेतन आयोग में सैलरी कितनी बढ़ेगी” बताने के नाम पर फर्जी APK फाइल डाउनलोड करवाकर बैंक खातों से ठगी कर रहे हैं।
ठगी कैसे हो रही है?
-
व्हाट्सएप, टेलीग्राम, फेसबुक आदि पर मैसेज/लिंक भेजा जाता है।
-
लिंक पर क्लिक करते ही APK फाइल डाउनलोड करने को कहा जाता है।
-
ऐप मोबाइल का एक्सेस (SMS, OTP, बैंकिंग ऐप, कॉल आदि) ले लेता है।
-
इसके बाद बैंक खाते से पैसे निकाल लिए जाते हैं।
-
क्या सावधानियां रखें?
✅ अज्ञात लिंक या APK फाइल डाउनलोड न करें।
✅ केवल Google Play Store या अधिकृत ऐप स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करें।
✅ “Unknown Sources” से इंस्टॉलेशन की अनुमति बंद रखें।
✅ OTP, ATM PIN, UPI PIN, बैंक डिटेल किसी से साझा न करें।
✅ सरकारी जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट/आदेश से ही प्राप्त करें।
✅ ऐप यदि अनावश्यक परमिशन मांगे तो तुरंत हटाएं।
✅ मोबाइल का सिक्योरिटी अपडेट और एंटीवायरस अपडेट रखें।
✅ अप्रमाणित मैसेज आगे फॉरवर्ड न करें।
यदि ठगी हो जाए तो क्या करें?
-
तुरंत बैंक हेल्पलाइन पर संपर्क करें।
-
राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें।
-
cybercrime portal पर शिकायत दर्ज करें।
-
नजदीकी साइबर हेल्प डेस्क/साइबर सेल से संपर्क करें।
विशेष अपील
सभी शासकीय कर्मचारी, पेंशनर्स एवं आम नागरिक “8वें वेतन आयोग” के नाम पर आने वाले किसी भी फर्जी लिंक/एप से सावधान रहें।
जागरूकता ही बचाव है।
टीकमगढ़ पुलिस की अपील:
सतर्क रहें • सुरक्षित रहें • दूसरों को भी जागरूक करें
रिपोर्ट: पंकज कुमार गुप्ता
जिला: जालौन, उरई (उ.प्र.)
चैनल: गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद


1 Comment
QQ88 là thương hiệu cá cược uy tín hàng đầu hiện này mang đến kho game hấp dẫn 2026