मथुरा। जनपद मथुरा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस्लामिया इंटर कॉलेज, मथुरा में 71 हज यात्रियों का हेल्थ चेकअप एवं टीकाकरण किया गया। अभियान के दौरान सभी यात्रियों के स्वास्थ्य की समुचित जांच की गई।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राधा वल्लभ ने बताया कि हज यात्रा पर जाने वाले सभी यात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह विशेष शिविर आयोजित किया गया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रोहितास सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी 71 हज यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें मेनिंगोकोक्कल, सीजनल इंफ्लुएंजा एवं पोलियो की वैक्सीन लगाई गई। साथ ही प्रशिक्षकों द्वारा हाजियों को आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक विभाग द्वारा सभी हज यात्रियों को आवश्यक जानकारी एवं सहयोग उपलब्ध कराया गया।
हेल्थ कैंप में चिकित्साधिकारी डॉ. सचिन शर्मा, एडीईओ एम.पी. सिंह, जेएसआई से सीएसओ संजय यादव, यूएनडीपी से भुवनेश्वर शर्मा, यूनिसेफ से पूनम यादव, स्वास्थ्य विभाग से त्रिभुवन शर्मा, एएनएम आदर्श कुमारी, सुमन, सोनम तथा सीसीएच हरी सिंह सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ और सभी हज यात्रियों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की।
📍 रिपोर्ट: राहुल शर्मा
चैनल हेड, गुजरात प्रवासी न्यूज़, मथुरा

