प्रतापगढ़ | गुजरात प्रवासी न्यूज़
प्रतापगढ़ जनपद के शिवगढ़ क्षेत्र अंतर्गत लच्छीपुर पांडेय का पुरवा गांव स्थित नर्वदेश्वर महादेव मंदिर के चतुर्थ स्थापना दिवस पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के दो न्यायमूर्ति सहित कई न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारी मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर में तैनात अपर जिला जज राकेश पांडेय द्वारा चार वर्ष पूर्व इस प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धारकराया गया था। तभी से प्रति वर्ष मंदिर का वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष भी शनिवार को सुंदरकांड पाठ और दीपदान तथा रविवार को विशेष पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए।
रविवार को अपर जिला जज राकेश पांडेय ने अपनी पत्नी प्रतिभा पांडेय के साथ भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन करते हुए रूद्राभिषेक किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यह रूद्राभिषेक पंडित सुनील कुमार पांडेय उर्फ गुड्डू द्वारा संपन्न कराया गया। इस अवसर पर मंदिर को दुल्हन की तरह आकर्षक ढंग से सजाया गया था।स्थापना दिवस के कार्यक्रम में इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा और न्यायमूर्ति लक्ष्मी कांत शुक्ला, राज्यपाल के सलाहकार एस.एस. उपाध्याय, जिला जज प्रतापगढ़ राजीव कमल पांडेय, अंकिता दुबे, जिला जज सुल्तानपुर सुनील कुमार, जज अनिल कुमार शुक्ला (उन्नाव), जज संध्या चौधरी, जज निशा सिंह, जज राकेश यादव, जज नीरज यादव, आईजी स्टाम्प यादवेन्द्र द्विवेदी, जिला पूर्ति अधिकारी अनुभव चतुर्वेदी, डीपीआरओ रविशंकर द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी गजेन्द्र तिवारी, पूर्व विधायक धीरज ओझा, एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह, अनिल पांडेय, रवींद्र त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी आर.के. चतुर्वेदी, विनय गौतम, सीआरपीएफ कमांडेंट सुरेंद्र यादव, उपनिदेशक अभियोजन यशवंत सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
इस दौरान मिश्र बंधुओं ने भजन-कीर्तन की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। विशेष रूप से “खेले मशाने में होली दिगम्बर” भजन पर श्रोता झूम उठे। उन्होंने कई अन्य भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रमाशंकर पांडे, शिवशंकर पांडे, कृपाशंकर पांडे, आशीष पांडे, बबलू पांडे, आलोक पांडे, शिवम पांडे, रोहित पांडे तथा नर्वदेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अंकित पांडे और हर्ष पांडेय का विशेष योगदान रहा।
समारोह के दौरान अपर जिला जज राकेश पांडेय ने उपस्थित न्यायमूर्ति, न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों को नर्वदेश्वर महादेव का चित्र, माला और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
रिपोर्ट:
माधव मिश्रा
ब्यूरो चीफ, गुजरात प्रवासी न्यूज़ – प्रतापगढ़


1 Comment
Trước mình được bạn giới thiệu FLY88, vào xem thử thì thấy nhiều trò chơi và chương trình ưu đãi khá hấp dẫn.