स्थान कस्बा सौंख के गांव नगला अक्खा/ तारीख: 10/03/2026
मथुरा।
कस्बा सौंख के गांव नगला अक्खा में सर्वसमाज मेला कमेटी द्वारा आयोजित पारंपरिक फूलडोल मेले का भव्य शुभारंभ भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी और बाबा कढेरा सिंह विद्यालय के चेयरमैन सुरेश सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
सोमवार देर शाम आयोजित इस कार्यक्रम में गांव की महिलाओं ने पारंपरिक चरकुला नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। लोक संस्कृति की झलक से भरे इस नृत्य ने पूरे मेले में उत्सव और उल्लास का माहौल बना दिया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने कहा कि फूलडोल मेला हमारी समृद्ध लोक परंपराओं, संस्कृति और आपसी भाईचारे का जीवंत प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने मेले की उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए आयोजकों और सहयोगियों को बधाई दी और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर चरकुला नृत्य प्रस्तुत करने वाली महिलाओं, बंब पार्टियों और कीर्तन मंडली के कार्यकर्ताओं को सर्वसमाज मेला कमेटी द्वारा सम्मानित करते हुए पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर पूर्व प्रमुख विनोद सिंह, प्रहलाद सिंह, डा. धनीराम, जगदीश कुंतल, तेजवीर सिंह, भूरी सिंह, विनोद चौधरी, गुलाब सिंह, शेर सिंह, करण सिंह, कुंमरपाल, वीरी सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
नगला अक्खा में आयोजित फूलडोल मेले का फीता काटकर उद्घाटन करते भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी व अन्य अतिथि।
लोक संस्कृति का जीवंत मंच बना फूलडोल मेला:
फूलडोल मेला क्षेत्र की पारंपरिक संस्कृति और लोक आस्था का महत्वपूर्ण आयोजन माना जाता है। मेले में चरकुला नृत्य, भजन-कीर्तन और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। यह मेला सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का माध्यम भी है।
रिपोर्ट:
चौधरी प्रेम सिंह कुंतल
गुजरात प्रवासी न्यूज़, मथुरा


10 Comments
Üsküdar Su Kaçağı Bulma İnönü Stadyumu civarındaki apartmanımıza çok çabuk geldiler. https://www.mymeetbook.com/ustaelektrikci
посетить сайт [url=https://www.documentjournal.com/]kraken актуальные ссылки[/url]
more [url=https://www.driada-medical.org/]Driada Medican steroidology[/url]
Related Site [url=https://www.driada-medical.org]Driada Medical Viagra[/url]
Следующая страница [url=https://www.documentjournal.com]кракен onion сайт[/url]
basics [url=https://www.driada-medical.org/]Driada Medican steroidology[/url]
**aqua sculpt**
AquaSculpt is a high-quality metabolic support supplement created to help the body utilize fat more efficiently while maintaining steady, reliable energy levels throughout the day.
Downloading lucky777apk now! Hoping this brings some good fortune! Wish me luck, guys! lucky777apk
Mostplayapp looks interesting. Gotta check this out later tonight with a beer and see if it’s any good. Fingers crossed, boys! mostplayapp
Yo, check out gold08game! Heard some buzz about it. Gonna give it a shot tonight, see what all the fuss is about. Wish me luck!