लखनऊ | गुजरात प्रवासी न्यूज
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में तेल और गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों (DM) और पुलिस कप्तानों (SP) को निर्देश दिए हैं कि अफवाह फैलाने वालों और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि किसी भी हाल में कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर भी कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
सीएम के आदेश के बाद पुलिस मुख्यालय से लेकर जिला स्तर तक निगरानी तेज कर दी गई है। पुलिस विभाग को पेट्रोल पंपों की लगातार मॉनिटरिंग करने को कहा गया है ताकि कहीं भी कृत्रिम कमी या कालाबाजारी की स्थिति न बनने पाए।
इसके अलावा आपूर्ति विभाग को गैस एजेंसियों और दुकानों का सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन को भी गैस गोदामों और दुकानों का निरीक्षण करने को कहा गया है। यदि कहीं भी गैस का अवैध भंडारण या कालाबाजारी पाई जाती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सरकार ने साफ कर दिया है कि अफवाह फैलाकर लोगों में डर फैलाने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लखनऊ में अधिकारियों के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तेल-गैस आपूर्ति और अफवाहों पर सख्त निगरानी के निर्देश।
-
स्थान: लखनऊ, उत्तर प्रदेश
-
तेल-गैस की कमी को लेकर अफवाहों पर सरकार सख्त
-
सभी DM और पुलिस कप्तानों को निगरानी के निर्देश
-
कालाबाजारी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं – सीएम
-
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई
-
पुलिस को पेट्रोल पंपों की निगरानी के निर्देश
-
आपूर्ति विभाग को गैस एजेंसियों का सर्वे करने के आदेश
-
अवैध भंडारण मिलने पर सख्त कार्रवाई
खास रिपोर्ट: पंकज गुप्ता
जिला: जालौन (उरई), उत्तर प्रदेश
चैनल: गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद
मोबाइल: 6386458058


