कानपुर जोन, उत्तर प्रदेश | गुजरात प्रवासी न्यूज
कानपुर: आगामी त्योहारों और पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर Alok Singh ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कानपुर जोन के पुलिस अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस दौरान जोन के 137 थाना प्रभारी, 293 चौकी प्रभारी, 40 क्षेत्राधिकारी और 10 अपर पुलिस अधीक्षक से सीधा संवाद स्थापित किया गया।
बैठक में ईद, रामनवमी, नवरात्रि और नवरोज जैसे आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त निगरानी रखने और खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने पर जोर दिया गया।
इसके अलावा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस/समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सुरक्षित, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से आयोजित कराने के लिए भी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए।
ADG ने माफियाओं और संगठित अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि बच्चियों और महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों पर कठोर और त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके।
बैठक में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और आम जनता में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों को सजग और जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए गए।
इस महत्वपूर्ण संवाद में Akash Kulhari, Harish Chander सहित जोन के सभी जिलों के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कानपुर जोन के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते ADG आलोक सिंह।
-
स्थान: कानपुर जोन, उत्तर प्रदेश
-
137 थाना प्रभारी और 293 चौकी प्रभारी से सीधा संवाद
-
ईद, रामनवमी, नवरात्रि और नवरोज को लेकर सुरक्षा निर्देश
-
पुलिस भर्ती-2025 की परीक्षा निष्पक्ष कराने के निर्देश
-
माफिया और संगठित अपराधियों पर सख्त कार्रवाई
-
महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध पर त्वरित कानूनी कार्रवाई
-
संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश
खास रिपोर्ट: पंकज गुप्ता
जिला: जालौन (उरई), उत्तर प्रदेश
चैनल: गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद
मोबाइल: 6386458058



1 Comment
Üsküdar Su Kaçağı Tespiti Fiyatları Duvar içi su kaçağı cihazla bulundu. https://kahkaham.net/read-blog/62620