मथुरा से गुजरात प्रवासी न्यूज़ के लिए प्रेम सिंह कुंतल की रिपोर्ट
वृंदावन। यमुना नदी में 10 अप्रैल को हुए दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन ने कड़े सुरक्षा उपाय लागू करते हुए नौका संचालन को दोबारा शुरू कर दिया है। अब नई गाइडलाइंस के तहत श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।
रविवार को जिलाधिकारी सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने केशी घाट पर लगाए गए पंजीकरण कैंप का निरीक्षण किया और नाविकों को लाइसेंस वितरित किए।
🔴 क्या हैं नए नियम?
- हर नाव में अधिकतम 15 सवारियां ही बैठ सकेंगी
- सभी यात्रियों के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य
- नाव का फिटनेस टेस्ट जरूरी
- बिना लाइसेंस संचालन पर कड़ी कार्रवाई
💰 शुल्क में राहत
नाविकों के विरोध को देखते हुए प्रशासन ने राहत देते हुए:
- स्टीमर पंजीकरण शुल्क ₹5000 से घटाकर ₹1500
- छोटी नावों का शुल्क ₹500 निर्धारित किया गया
🚨 सुरक्षा व्यवस्था सख्त
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि घाटों पर सुरक्षा को मजबूत किया गया है।
- रिवर पेट्रोलिंग टीम तैनात
- मोबाइल पुलिस यूनिट सक्रिय
- आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की व्यवस्था
🗣️ प्रशासन का स्पष्ट संदेश
जिलाधिकारी सीपी सिंह ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई तय है।
रिपोर्ट: प्रेम सिंह कुंतल
गुजरात प्रवासी न्यूज़, मथुरा





