मथुरा, 28 मई।
यमुना एक्सप्रेसवे स्थित मांट टोल प्लाजा परिसर में पद्मिनी एकादशी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य श्री हरि जागरण एवं विशाल भंडारे ने श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। 27 मई की रात्रि आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में टोल प्लाजा के अधिकारियों, कर्मचारियों, स्थानीय श्रद्धालुओं एवं यात्रियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा पूरी रात भक्ति रस में डूबे रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत मधुर भजन, संकीर्तन एवं श्याम बाबा के गुणगान ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। देर रात तक चले इस जागरण में श्रद्धालु झूमते हुए भक्ति संगीत का आनंद लेते रहे। मांट टोल प्लाजा परिसर को रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा, फूलों एवं धार्मिक झांकियों से आकर्षक रूप से सजाया गया था, जिससे पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया।
इस अवसर पर श्री आनंद ब्रजराज सिंह (GM) एवं श्री भरत सिंह राठौड़ (AGM) ने भजन मंडली एवं मुख्य अतिथियों का पटका पहनाकर तथा श्याम बाबा की तस्वीर भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक सोच, भाईचारे एवं आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम में भुवनेश कुमार (चौकी इंचार्ज), देवेंद्र सिंह वीरगोता (टोल प्रबंधक), सुनील कुमार, भरत यादव, मनीष कुमार, कोमल सिंह, सतीश चाहर सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग दिया।
जागरण के उपरांत 28 मई को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं, यात्रियों एवं कर्मचारियों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति द्वारा भोजन, बैठने एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्थाएँ की गई थीं। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
उपस्थित लोगों ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और आपसी सौहार्द को मजबूत बनाते हैं। पद्मिनी एकादशी के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम श्रद्धा, सेवा एवं समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण बन गया।
रिपोर्ट : राहुल शर्मा
चैनल हेड, गुजरात प्रवासी न्यूज़, मथुरा


1 Comment
off courrse like our web-site bbut you have to checkk thhe spelling oon quige a feww oof yor posts.
Manny oof thsm aree rife woth spelling issues andd I
in finding itt ery boyhersome tto tell tthe reakity thben agaiun I’ll certainly come again again.